दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर ध्यान दें उप राज्यपाल

नई दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो  से समन मिलने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने  उप राज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने दिल्ली  की कानून व्यवस्था को लेकर उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर जोरदार हमला किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। पिछले कुछ दिनों में रेप और हत्या की घटनाएं हुईं। दिल्ली इस समय अपराधियों की राजधानी बन गई है।
मनीष सिसोदिया के पत्र में लिखा है कि दिल्ली में एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं, जो दिल दहलाने वाली हैं। मनीष सिसोदिया ने इस महीने में हुई वारदातों का विवरण भी उसमें दिया है। उन्होंने उप राज्यपाल सक्सेना से कहा है कि, थोड़ा समय निकालकर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें उप राज्यपाल साहब।
ज्ञात रहे कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। इसके बाद जहां डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह सीबीआई हेडक्वार्टर जाएंगे और पूरा सहयोग करेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सीबीआई सोमवार को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करेगी। आबकारी नीति को बनाए जाने और उसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया को तलब किया गया है। दिल्ली सरकार इस नीति को अब वापस ले चुकी है।
आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कल बुलाया है और गिरफ़्तार करेगी। यह कहा जा रहा था कि दस हज़ार करोड़ का घोटाला हुआ है, अब तक सीबीआई और ईडी 500 जगहों पर छापा मार चुकी हैं। मनीष सिसोदिया के घर 14 घंटे सीबीआई रही, कहीं से भी कुछ नहीं मिला। इसका संबंध गुजरात चुनाव से है, वहां बीजेपी और आप  की सीधी टक्कर है। उससे बीजेपी घबराई हुई है।’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘मनीष सिसोदिया के जो कार्यक्रम हैं, उसे रोकने के लिए उन्हें गिरफ़्तार किया जाएगा। लेकिन इससे आप और मज़बूत होगी। पहले भी हमारे नेताओं को ऐसे ही नोटिस देकर बुलाकर गिरफ़्तार किया गया है, इसलिए हम कह रहे हैं कि उन्हें गिरफ़्तार किया जाएगा।’
भारद्वाज ने कहा, ‘हम डर गए होते तो छुप रहे होते। जितनी गिरफ़्तारी होगी उतना गुजरात में हमारा ग्राफ़ बढ़ता जाएगा। जैसे-जैसे बीजेपी जुल्म बढ़ाएगी हमारा ग्राफ़ बढ़ता जाएगा। जैसे आजादी की लड़ाई के लिए कुर्बानी दी गई, वैसी ही कुर्बानी की आज जरूरत है और हम इस कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |