किराए के कमरे में फंदे पर झूलता मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा-ऑनलाइन गेम में रुपए हार गया हूं

सागर। सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी में किराए के कमरे में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। जांच के दौरान शव के पास पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक छात्र ने लिखा है कि वह ऑनलाइन गेम में रुपए हार गया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।पुलिस के अनुसार मानवेंद्र पुत्र भुवन लोधी उम्र 18 साल निवासी दमोह सागर के निजी कॉलेज से फार्मेसी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह रजाखेड़ी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता था। उसने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला है। पुलिस की जांच में शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह ऑनलाइन गेम में 35 हजार रुपए हार गया हूं।जिससे कर्ज हो गया है। इसी के चलते वह जान दे रहा है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मामले में पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। मकरोनिया थाना प्रभारी एमके जगेत ने बताया कि छात्र ने सुसाइड किया है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में गेम में 35 हजार रुपए हारने की बात लिखी है। मामले में मृतक के गेम खेलने समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिवार वालों को बयान लिए जाएंगे। आत्महत्या का मुख्य कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |