परिवहन विभाग द्वारा 35 वाहनों की चेकिंग

शाजापुर
—–
बिना परमिट एवं नियम विरूद्ध चलने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिला परिवहन अधिकारी श्री एपी श्रीवास्तव ने बताया कि आज कुल 35 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें 2 ट्रेक्टर ट्रालियों से जुर्माना वसूल किया गया। वही बिना परमिट के चल रहे तीन ऑटो को जप्त किया गया। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी द्वारा शहर में ट्रेक्टर-ट्राली निर्माताओं श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज अब्दुल शामद, लक्ष्मी वेल्डिंग वर्क्स दिलीप पाटीदार, मालवा एग्रो इंडस्ट्रीज शाकीर मोहम्मद, सर्वेस्वर एग्रो इंडस्ट्रीज गीतांजली व्यास, एकता ट्राली, मॉ उमिया इंजीनियरिंग आदि को नोटिस देकर विधि अनुसार ट्राली निर्माण का ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त करने एवं निर्मित ट्रालियों को परिवहन कार्यालय में पंजीकृत कराने के पश्चात ही विक्रय करने के निर्देश दिये गये। की गई कार्यवाही के दौरान 3000 रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में ईको गाड़ी बन गई आग का गोला, विस्फोट जैसी आई आवाज     |     भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक     |     दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |