स्मार्ट सिटी सड़क निर्माण में बाधक विद्युत पोल को हटाएगी; 4 घंटे सप्लाई रहेगी बंद मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Oct 16, 2022 162 जबलपुर: स्मार्ट सिटी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के कारण आज सुबह साढ़े 6 बजे से सुबह साढ़े 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। दरअसल स्मार्ट सिटी के द्वारा गोलबाजार के पास अपना बाजार तक सड़क निर्माण में बाधक विद्युत पोल हटाने का कार्य आज किया जायेगा। जिसके कारण अल्प समय के लिए गोलबाजार एरिया में विद्युत सप्लाई को बंद रखा जाएगा। जिसके लिए स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया हैं। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 162 Share