भारतीय युवा मोर्चा के सदस्यों ने बांटे पीले चावल, प्रभारी मंत्री बोले- पीले चावल देकर जनता को आमंत्रित करें

ग्वालियर: बैठक खत्म होने के बाद भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन भर शहर में पहुंचकर पीले चावल देकर जनता को आमंत्रित करने पहुंचेभारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक शनिवार को मुखर्जी भवन में हुई। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट में बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में शहर के लोग ज्यादा से ज्यादा पहुंचे। इसके लिए सभी जनता को आमंत्रित करने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल दें।बैठक खत्म होने के बाद भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन भर शहर में पहुंचकर पीले चावल देकर जनता को आमंत्रित करने पहुंचे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने कहा कि जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों अपने-अपने मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हों। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, जिले के प्रभारी मधु वर्मा उपस्थित रहे। नया एयरपोर्ट की सौगात मील का पत्थर साबित होगी: मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स पहुंच कर ग्वालियर के व्यापारी वर्ग से कहा कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों से ग्वालियर अंचल को एक बड़ी सौगात मिली है। यह सौगात केवल ग्वालियर अंचल ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के औद्योगिक जगत को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |