आरोपी महिला का खुलासा,प्रेमी नहीं करता था बात,दूसरी प्रेमिका न मिली तो पिता को बनाया टारगेट

लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना के इलाका जमालपुर में एक महिला ने टीवी मैकेनिक पर तेजाब फेंक दिया। महिला वारदात को अंजाम देकर फरार होने लगी लेकिन चौक में ट्रैफिक लाइट होने के कारण उसका आटो रुक गया और लोगों ने उसे दबोच लिया। महिला को थाना जमालपुर ले जाया गया।पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी महिला ने बताया कि वह तेजाब डालने के लिए टी.वी मैकेनिक की बेटी पर आई थे लेकिन टी.वी मकैनिक दुकान पर था। उसकी बेटी न होने के कारण उसने लड़की के पिता पर ही तेजाब फेंक दिया। महिला ने बताया कि तेजाब फेंकने की वजह यह थी कि उसका प्रेमी उससे बातचीत करनी करता था।पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला।उसे संदेह था कि उसका प्रेमी किसी अन्य युवती के साथ बात करता है। इसके बाद वह जमालपुर पहुंची और मकैनिक की बेटी पर तेजाब फेंकने आई थी। पुलिस ने महिला खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी महिला का नाम चंदा देवा (38) है।ADCP 4 तुषार गुप्ता ने कहा कि महिला ने माना है कि वह जसवीर सिंह की बेटी पर तेजाब डालने आई थी मगर वह नहीं मिली तो उसके पिता पर तेजाब डाल दिया। उसका प्रेमी पिछले कुछ दिनों से उससे बात नहीं कर रहा था और दूसरी युवती को तवज्जो देता था। महिला के भी बेटा और बेटी हैं। घायल जसवीर सिंह CMC अस्पताल में दाखिल है। तेजाब डालने की घटना के बाद इलाके में दहशत है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |