भोपाल में 80% लाइट्स चाइनीज, हजार रुपए में मिल रहा झरना, हार्ट और लेजर लाइट

भोपाल: दो साल बाद एक बार फिर से दीपावली पर भारतीय बाजार में चाइनीज आइटम ने कब्जा कर लिया है। भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुए विवाद के बाद लोगों ने चाइनीज आइटम का जोर-शोर से बहिष्कार किया था। हालांकि पिछले साल दिवाली पर इसका असर भी देखने को मिला था। प्रधानमंत्री के देशी आइटम के उपयोग के आह्वान के बाद भी इस बार लाइटिंग और साज-सज्जा के ज्यादातर आइटम चाइनीज ही नजर आ रहे हैं। भोपाल में सजावटी सामग्री का करीब 80% मार्केट पर यही नजर आए रहे हैं। भोपाल के थोक बाजार जुमेराती और घोड़ा नक्काश से भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट…दिल्ली से आता है मालव्यापारी संतोष दुबे ने बताया कि दो साल बाद मार्केट में रौनक लौटी है। अभी करीब 80% माल चीनी है। सभी तरह की लाइट और सामान मुख्य रूप से चाइनीज है। भोपाल में मुख्य रूप से चीनी सामान दिल्ली से आता है। कुछ दुकानदार लोकल मार्केट से भी खरीदते हैं। लोग भी भारतीय लाइटिंग का सामान मांगते हैं, लेकिन ज्यादातर चाइनीज आइटम ही पसंद करते हैं।लेजर लाइट, जिससे कई तरह की रंग-बिरंगी रोशनी के साथ डिजाइन बनती है।हजार रुपए में पूरा घर सजा लोअभी मार्केट में कई तरह की लाइटिंग नए-नए तरह से आ रही हैं। इसमें झरना से लेकर ड्रॉप (यानी पानी की बूंदों की तरह) लाइट और लेजर लाइट तक हैं। चाइनीज आइटम होने के कारण यह बहुत सस्ती हैं। सिर्फ हजार रुपए में पूरा घर तरह-तरह की लाइट से सजाया जा सकता है।सस्ता और फिनिशिंग अच्छी होती हैसंतोष ने बताया कि चाइनीज आइटम 50 रुपए से शुरू होता है। इतने में 80 फिट की सीरीज मिल जाती है। लोग तीन सीरीज से ही पूरा घर सजा लेता है। यह छोटे घर से लेकर बड़े घर, और गार्डन तक की डिजाइन और जरूरत के अनुसार होते हैं। सस्ते होने के साथ ही इनकी फिनिशिंग अच्छी रहती है। भारतीय सीरीज में 50 रुपए तो कारीगर ले लेगा। 50 रुपए के बल्ब आएंगे। उसे रेडी करो। दो घंटे अलग से लग जाएंगे। इस कारण ग्राहक ज्यादातर चाइनीज सामान ही ले रहा है।ड्रॉप एंड कई तरह की अलग-अलग आकर्षक आकार वाली लाइटिंग।चाइनीज सस्ता होने के कारण ले रहेसामान लेने पहुंचे ग्राहक सुखदेव बोले- चाइनीज आइटम की जो फिनिशिंग होती है, वह भारतीय सामान में नहीं होती है। भारत की अपेक्षा चीनी माल सस्ता रहता है। भारतीय और चीनी दोनों सामान लेते हैं, लेकिन सस्ता होने के कारण चीनी सामान ज्यादा लेते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |