रायपुर के नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंट ने की आत्महत्या

रायपुर के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की है। मामला फीस से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस से जनता कांग्रेस नेताओं ने भी शिकायत कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करने की मांग की है।
19 साल का गौरव सिदार के मजदूर पिता के पास बेटे के कॉलेज की फीस भरने के पैसे नहीं थे। बीते सितंबर के महीने में उसने कई बार अपने पिता और बड़े भाई को फोन किया । घर वाले इधर आर्थिक तंगी की दुहाई दे रहे थे , उधर गौरव पर फीस जमा करने का दबाव था । वह लगातार घरवालों से फोन करके यही कहता था कि मेरे फीस के पैसे जमा कर दो मुझे पढ़ाई आगे करनी है। गौरव के पिता उसे हिम्मत देते रहे कि वह जल्द ही पैसों का इंतजाम कर लेंगे, लेकिन इस बीच बीते 22 सितंबर को गौरव के दोस्तों ने घरवालों को फोन कर बताया कि आपके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
यह है पूरा मामलामहासमुंद जिले के एक छोटे से गांव अरेकेल में रहने वाले गोपाल सिदार का बेटा गौरव सिदार मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहता था। गोपाल पेशे से खेतिहर मजदूर हैं। ये आदिवासी परिवार दूसरों के खेतों में मजदूरी करके अपना पेट पालता है। जैसे- तैसे बेटे को पढ़ने के लिए रायपुर के दतरेंगा स्थित आदर्श नर्सिंग कॉलेज में भेज दिया।
मामला पिछले महीने का है,लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नहीं हुई और न ही मामले में कॉलेज प्रबंधन ने भी किसी तरह की ठोस जांच की। जनता कांग्रेस नेता प्रदीप साहू ने बताया कि इसी वजह से अब रायपुर ग्रामीण एसपी कीर्तन राठौर से मिलकर हमने इस केस में छानबीन की मांग की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |