ग्रामीणों ने पार्षद के साथ मिलकर पकड़ा ‌‌‌BSP के लोहे से भरा पिकअप, CISF-पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

भिलाई: चोरी का लोहा लोड पिकअप व मौजूद ग्रामीण।भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस और CISF ध्यान नहीं दे रही है। शनिवार रात उतई थाना अंतर्गत जोरातराई के ग्रामीणों ने खुद ही लोहा चोर को पकड़ लिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची उतई पुलिस ने चोरी का लोहा और गा़ड़ी को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत जोरातराई वार्ड 35 के पार्षद खिलेंद्र चंद्राकर और वार्ड 37 के पार्षद हरीश नायक ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बीएसपी का लोहा, तांबा और पीतल चोरी हो रहा है। उन्होंने बताया कि चोरी के माल को CISF की मदद से कम मात्रा में बीएसपी प्लांट क्षेत्र के अंदर बाहर निकाला जाता है। इसके बाद जंगल में एक जगह पर इकट्ठा किया जाता है।पार्षद के मुताबिक जब माल अधिक मात्रा में हो जाता है तो पिकअप में लोड करके भेज दिया जाता है। यह सब कई महीनों से चल रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने पिछले सितंबर महीने में एएसपी सिटी, एएसपी ग्रामीण और क्राइम ब्रांच में जाकर की थी। उतई थाने में भी कई बार शिकायत किए। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में आम जनता को पुलिस का काम करना पड़ा। लोगों ने चोरी के लोहे से भरी पिकअप को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है।लोहा चोरी कर ले जाते हुए पकड़ा गया पिकअप चालक।इस तरह पकड़ाया पिकअप के साथ लोहा चोरपार्षद हरीश नायक और खिलेंद्र चंद्राकर ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक महिंद्रा पिकअप काफी दिनों से आता था और बीएसपी का लोहा चोरी करके रात में ले जाता था। शनिवार को वह गाड़ी एक ही दिन में तीन से चार बार चोरी का लोहा आया। शनिवार रात 9 बजे के करीबी जैसे ही पिकअप वहां से गुजरा लोगों ने उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रॉली में बीएसपी का स्क्रैप पड़ा हुआ था। ड्राइवर ने बताया कि वह इस चोरी के लोहे को लेकर मरोदा जा रहा था। वहां माधुरी नाम की महिला स्क्रैब को लेती है।वह पिकअप वाहन जिसमें लोड था बीएसपी का लोहा।गृह मंत्री के क्षेत्र में हो रहा अवैध कार्य – पार्षदपार्षद खिलेंद्र चंद्राकर और हरीश नायक ने बताया कि गृह मंत्री के क्षेत्र में इस तरह खुलेआम लोहा चोरी की वारदात हो रही है। खुलेआम सट्टा और जुआ चल रहा है। सूचना देने पर पुलिस पुलिस के अधिकारी और थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। लोग चोरी का लोहा पकड़ते हैं तो पुलिस दो घंटे देरी से पहुंच रही है। जब होम मिनिस्टर का क्षेत्र सुरक्षित नहीं है तो जिले के दूसरे क्षेत्र की क्या स्थिति होगी।कांग्रेस नेता से बीएसपी का लोहा चोरी का कनेक्शनभाजपा पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया है कि बीएसपी का जो भी लोहा पीतल तांबा चोरी होता है उस सिंडीकेट का सरगना एक कांग्रेस नेता है। उस कांग्रेस नेता की ओर से टाउनशिप के अंदर बड़े स्तर पर लोहा चोरी करवाया जाता है। इस मामले में वह कई बार पकड़ा भी गया है। पुलिस को भी उसके बारे में पता है, लेकिन कार्रवाई करने से बच रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि जोरातराई गांव में पकड़ाया लोहा भी उसके लोगों का काम है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |