3 मैदान बनकर तैयार,कबड्‌डी और वॉलीबॉल का प्रशिक्षण शुरू;माहिर खिलाड़ी दे रहे ट्रेनिंग

लुधियाना: सेंट्रल जेल लुधियाना में अक्सर लड़ाई होना, मोबाइल मिलना व नशीले पदार्थ सप्लाई होना जैसे समाचार अक्सर लोगों को सुनने और पढ़ने को मिलते रहे है। अब लुधियाना जेल का माहौल बदलने लगा है। जेल में अब अपराधी नहीं खिलाड़ी तैयार हो रहे है। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण बेहतरीन कोच दे रहे है। जो कबड्‌डी के खिलाड़ी किसी न किसी मामले में जेल में बंद है वह बाकी के कैदियों को कड्‌डी की ट्रेनिंग दे रहे हैं।लुधियाना केन्द्रीय जेल में बने नए मैदान में कबड्‌डी खेलते कैदी।वहीं कैदियों को नशा से दूर रहने के लिए जेल प्रशासन प्रेरित कर रहा है। खेलों में भाग लेने के कारण अब जेल में बंद बंदियों को शारीरिक रूप से फिट रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। बंदियों में खेल भावना जागरूक की जा रही है।कबड्‌डी खेलते कैदी।वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्‌डी और कैरम बोर्ड प्रतियोगिताएं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब जेल के मैदान में भी कबड्‌डी-कबड्‌डी की आवाजें सुन रही है और बंदी इसका पूर्ण लाभ ले रहे है।इस तरह की खेलों से न केवल बंदियों को स्वस्थ रखा जाएगा। वहीं उनकी ऊर्जा का उपयोग करने और उन्हें गतिविधियों में शामिल होने पर बल दिया जाएगा। लुधियाना सेंट्रल जेल ने जेल के कैदियों के लिए रोजाना शाम को वॉलीबॉल और कबड्डी मैच शुरू किए हैं।लुधियाना सेंट्रल जेल के न्यू बैरक, केयू वार्ड और सेंट्रल हाटा समेत तीन वार्डों में तीन अलग-अलग कबड्डी मैदान तैयार किए गए हैं, जबकि सभी बैरक में वॉलीबॉल नेट लगाए गए हैं। साथ ही सभी कैदियों के लिए मॉर्निंग फिजिकल ट्रेनिंग (पीटी) भी शुरू कर दी गई है।केन्द्रीय जेल में वॉलीबॉल मैच खेलते कैदी।हर सुबह ठीक 9 बजे, सभी कैदी अपने बैरक से 20 मिनट पीटी के लिए बाहर आते हैं। वहां तैनात कर्मचारी सभी कैदियों की भागीदारी सुनिश्चित करते है। इसके अलावा, शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक कबड्‌डी और वॉलीबॉल खेली जाती है।लुधियाना सेंट्रल जेल के सुपरीटेडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़लुधियाना सेंट्रल जेल के सुपरीटेडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने कहा कि लुधियाना जेल में हमारे करीब 4,300 कैदी हैं। वे समय-समय पर लड़ते रहते हैं और इसलिए उनकी ऊर्जा को सही मार्ग पर लगाना जरूरी है। हमने कैदियों के लिए रोजाना शाम के खेल शुरू किए हैं।हमने बीकेयू वार्ड, न्यू बैरक और सेंट्रल हाटा में कम से कम तीन कबड्‌डी मैदान तैयार करवाए हैं। साथ ही सभी बैरक में वॉलीबॉल नेट भी लगाए गए हैं। हर शाम इन बैरक के कैदी कम से कम एक घंटे तक खेलते हैं।सुपरीटेडेंट ने कहा कि कुछ समय बाद, हम अलग-अलग बैरकों के बीच मैच कराने की योजना बना रहे हैं ताकि उनमें खिलाड़ी की भावना पैदा हो सके। इसके अलावा, हमारे सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सब कुछ शांतिपूर्वक हो। इस तरह खेलों में यदि बंदी रुचि देंगे तो कही न कही उनके मन से अपराध की दुनिया से बाहर आने का मन बनेगा और एक अच्छे समाज का निर्माण होगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |