पूछताछ के बाद आबूधाबी पुलिस ने किया रिहा, वांटेड अपराधी से चेहरा मिलने पर किया था गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर: यह प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी उषा शर्मा हैं।ग्रेटर नोएडा के सीमेंट व्यापारी प्रवीण शर्मा की आबूधाबी से शनिवार देर रात भारत वापसी हो गई। एयरपोर्ट पर प्रवीण शर्मा को लेने के लिए उनके परिजन पहुंचे हुए थे। प्रवीण शर्मा को देखते ही सभी के चेहरे खिल गए। एयरपोर्ट पर ही भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगे। परिजन खुशी-खुशी प्रवीण शर्मा को लेकर ग्रेटर नोएडा हबीबपुर अपने घर आ गए।अबूधाबी में कर लिए गए थे गिरफ्तारदरअसल, प्रवीण शर्मा 11 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ स्विजरलैंड घूमने निकले थे। उन्होंने दिल्ली से फ्लाइट ली। इसके आगे आबू धाबी में फ्लाइट बदलकर उन्हें स्विजरलैंड के लिए जाना था। लेकिन आबूधाबी पुलिस ने उन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि उनका चेहरा एक वांटेड अपराधी से मिलता है।वहां उन्होंने और उनकी पत्नी ने कई तर्क दिए। लेकिन आबूधाबी पुलिस ने दोनों की एक न सुनी और उनकी पत्नी को भारत डिपोर्ट कर दिया गया। जबकि प्रवीण शर्मा को वहीं रोक लिया गया।जिसके बाद परिजनों ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुहास एलवाई से न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय से प्रवीण शर्मा को रिहा करने की मांग की थी। विदेश मंत्रालय की दखल के बाद प्रवीण को आबूधाबी पुलिस ने छोड़ दिया था। शनिवार रात को प्रवीण शर्मा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वहां से ग्रेटर नोएडा हबीबपुर अपने घर पहुंच गए है।आबूधाबी पुलिस को हुई थी गलतफहमीआबूधाबी पुलिस के अनुसार प्रवीण शर्मा का चेहरा और जन्मतिथि भारत के किसी वांटेड अपराधी से मिलती है। जिसके आधार पर उन्हें रोका गया था। भारत सरकार के प्रयासों से प्रवीण शर्मा के सभी पेपरों की जांच करने के बाद आबूधाबी पुलिस को सौंपी गई। जिसके बाद आबूधाबी पुलिस ने शनिवार को प्रवीण शर्मा को रिहा कर दिया।एयरपोर्ट पर लगे भारत माता की जय के नारेप्रवीण शर्मा आबू धाबी से रिहा होकर शनिवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर उनके परिचित व परिजन उनका स्वागत करने के लिए खड़े हुए थे। प्रवीण शर्मा के आते के साथ ही फूल माला डालकर उनका स्वागत किया गया और भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |