जेपी नड्डा एक लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, अगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव पर फोकस

नई दिल्ली: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘पंच परमेश्वर सम्मेलन’ को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा ने बताया है कि इस रैली में एक लाख पार्टी कार्यकर्ताओं जुटेंगे। यह रैली इसलिए अहम है क्योंकि इस साल दिसंबर में दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। आज की रैली को राजधानी में BJP का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के हर बूथ से 5 बूथ कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहेंगे। यहां कुल 13 हजार बूथ हैं। दिल्ली में यह पहला बड़ा कार्यक्रम है जिसे नड्डा जी संबोधित करेंगे। रैली में हम मोदी सरकार की उपलब्धियों और आम आदमी पार्टी की कमियों के बारे में बताएंगे।3 बार से नगर निगम पर भाजपा का कब्जााMCD (म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली) पर लगातार 3 बार से भाजपा का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार AAP भाजपा को टक्कर देती दिख रही है। इससे पहले अप्रैल में MCD चुनावों का ऐलान हुआ था, लेकिन पूरा शेड्यूल जारी होने से पहले ही इसे टाल दिया गया। वजह यह थी कि केंद्र सरकार तीन अलग-अलग नगर निगमों को एक करना चाहती थी। पहले दिल्ली में नॉर्थ MCD, साउथ MCD और ईस्ट MCD थे, जो अब एक हो चुके हैं।इसके साथ ही वार्डों की संख्या कम करने के लिए परिसीमन करना भी दूसरी वजह थी। इलेक्शन कमीशन से जुड़े अफसरों के मुताबिक, नगरपालिका वार्डों के परिसीमन के लिए बनाई गई एक कमेटी इस महीने के अंत तक काम पूरा कर लेगी। इसके बाद गृह मंत्रालय चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है।पंच परमेश्वर के लिए दो महीने पहले नॉमिनेशन हुएपिछले दो महीनों से भाजपा बूथ लेवल के पार्टी कार्यकर्ताओं का नामांकन कर रही है। इसके साथ ही पंच परमेश्वर की टीमें बना रही है। पंच परमेश्वर की टीम में एक बूथ अध्यक्ष, चुनाव से जुड़े काम के लिए बूथ लेवल का अधिकारी, एक महिला, युवा और अनुभवी पार्टी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है।नॉर्थ MCD के पूर्व मेयर जय प्रकाश ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब 2,000 बसों की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में 79,000 नवनियुक्त पन्ना प्रमुख शामिल होंगे। इस रैली के बाद भाजपा ने 2014 से अब तक मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए घर-घर अभियान शुरू करने की भी योजना बनाई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |