हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ — हेलमेट अभियान में शाजापुर पुलिस की कार्यवाही

‘शाजापुर

जिला पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के नेतृत्व में 06 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले हेलमेट जागरूकता तथा कार्यवाही अभियान में जिला पुलिस के समस्त थानों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए गए। उच्च न्यायालय जबलपुर के मोटरयान अधिनियम के धारा 128 तथा 129 के प्रावधान को लागू करने तथा उसके पालन में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री डावर के द्वारा जिले के समस्त पेट्रोल पंप पर नोटिस जारी कर उन्हें बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिए जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गए। इसी क्रम में थाना यातायात शाजापुर, थाना कोतवाली शाजापुर एवं थाना लालघाटी द्वारा शहर के पेट्रोल पंप पर नोटिस की प्रति प्रदान की गई।

साथ ही थाना यातायात शाजापुर द्वारा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई| विगत सप्ताह में जिला शाजापुर पुलिस द्वारा करीबन 370 दो पहिया वाहन चालको के हेलमेट ना धारण किये जाने पर चालानी कार्यवाही की जाकर 92 हजार 500 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है, जो आगे भी इसी प्रकार से सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

“उच्च न्यायालय के तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के पालन में जिला पुलिस शाजापुर द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान 06 अक्टूबर से जारी है, सभी पेट्रोल पंप संचालको को बिना हेलमेट पेट्रोल विक्रय नहीं किये जाने के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर द्वारा निर्देश जारी किये गए है। इस सम्बन्ध में सभी पेट्रोल पंप संचालको को नोटिस जारी किये गए है। थाना यातायात से भी पेट्रोल पंप पर चेकिंग टीम द्वारा दो पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही जनता को समझाइश भी दी जा रही हैं कि वे स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट धारण करके ही दो पहिया वाहन चलाये।

Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |