पाक अस्पताल की छत पर सड़ रहीं 200 लाशें, अधिकारी बोले इसके लिए पुलिस जिम्मेदार 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मुल्तान शहर के एक अस्पताल की छत से करीब 200 लाशें बरामद की गई हैं। पाक मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मुल्तान के निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत से मानव शरीर के सैकड़ों अंग बरामद किए गए हैं। सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। निश्तार अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने अस्पताल की छत पर लाशों के सड़ने के लिए पुलिस और रेस्क्यू अधिकारियों को दोषी ठहराया है।
लाशों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल की छत पर अज्ञात शवों की जानकारी मिलने के बाद पंजाब और निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने अलग-अलग समितियों का गठन किया है। वेबसाइट से बात करते हुए मेडिकल यूनिवर्सिटी के एनाटॉमी विभाग की प्रमुख डॉ मरियम अशरफ ने कहा कि मुर्दाघर की छत पर लाशों के जमा होने के लिए रेस्क्यू अधिकारियों और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि मुर्दाघर लाशों को स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता क्योंकि यह उन्हें रखने के लिए बाध्य है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस और रेस्क्यू अधिकारी हमें इन्हें अस्पताल में रखने के लिए कहते हैं और समय से इन्हें वापस लेकर नहीं जाते। हमारे पास लिखित दस्तावेज हैं जिनमें हमने उन्हें लाशों को ले जाने के लिए कहा है। अस्पताल की अधिकारी ने कहा कि पुलिस से मिलने वाले शव आमतौर पर सड़ जाते हैं और उन्हें मुर्दाघर में नहीं रखा जा सकता है। धीरे-धीरे कीड़े लाशों को खाना शुरू कर देते हैं और एक से दूसरी लाश पर पहुंच जाते हैं। इसलिए सड़ती हुई लाशों को छत पर रखा जाता है जहां तीन कमरे हैं।
अधिकारी ने एनजीओ पर भी लाशों को वापस नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाशों को छत पर रखने का एकमात्र कारण यह है कि उनकी आमद बहुत ज्यादा है और पुलिस थानों में उनकी वापसी की संख्या बहुत कम है। हालांकि उन्होंने छत पर 200 लाशों की संख्या को खारिज किया। मरियम ने कहा कि मैं साफ कर दूं कि सिर्फ कुछ ही लाशें ऊपर रखी गई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा कि एक मुखबिर ने उन्हें छत पर सड़ती हुई लाशों के बारे में सूचना दी थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |