70मी. तक आगजनी, 52मी. की हाइट तक किया जा सकेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

अमृतसर: एरियल लैडर हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन का शुभारंभ करते हुए मंत्री डॉ. निज्जर व मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू।पंजाब के अमृतसर मे बड़ी बिल्डिंग पर आगजनी पर काबू पाने और रेस्क्यू करने के लिए नगर निगम के फायर ब्रिगेड विभाग को अत्याधुनिक एरियल लैडर हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन मिल गई है। इस मशीन के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 8.50 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। एरियल लैडर हाईड्रोलिक प्लैटफार्म मशीन को आज स्थानिय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिहं निज्जर और मेयर कर्मजीत सिहं रिंटू ने रंजीत एवेन्यू स्थित दशहरा ग्राउंड में रिमोट कंट्रोल से चलाया।एरियल लैडर हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन का शुभारंभ करते हुए मंत्री डॉ. निज्जर व मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू।मंत्री डा. इंदरबीर सिहं निज्जर ने बताया कि बड़ी बड़ी बिल्डिंग पर आगजनी पर काबू पाने और रेस्क्यू करने के लिए आधुनिक एरियल लैडर हाईड्रोलिक प्लैटफार्म मशीन बेहतरीन हैं। इस आधुनिक मशीन को फिलहाल अमृतसर के साथ-साथ अन्य शहरों में भी बड़ी बड़ी घटनाओं पर काबू पाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। आने वाले दिनों में पंजाब के अन्य शहरों में भी ऐसी मशीन खरीद कर उपलब्ध करवाई जाएंगी।डॉ निज्जर ने बताया इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 8.50 करोड़ रूपये है, जिसमें से मशीन बनाने वाली कंपनी द्वारा ही 7 वर्षों तक मशीन का ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस और पहले 6 महीनों तक नगर फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों और मुलाजिमों को मशीन चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।अब अधिक भयंकर आग पर भी पाया जाएगा काबूइस प्लेटफार्म के साथ फायर ब्रिगेड विभाग के पास पहले से ही स्मार्ट सिटी मिशन तहत खरीदे गए वाटर ब्राउज़र टेंडर को इस मशीन के साथ जोड़कर लगभग 70 मीटर हाइट तक आगजनी पर काबू पाया जा सकेगा । इस मशीन के माध्यम से आगजनी वाली बिल्डिंग के बाहर 52 मीटर की हाइट तक जाकर रेस्क्यू भी आसानी से हो सकेगा। यह मशीन इन्फ्रारेड टैक्नालजी से लैस है, जिससे की आग पर प्रभावी तरीके से काबू पाया जा सकता है।अपग्रेड हो रही फायर ब्रिगेडमेयर कर्मजीत सिहं रिंटू ने कहा की फायर ब्रिगेड विभाग को प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड किया जा रहा है। पहले भी स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग 4.5 करोड़ रूपयों के आधुनिक उपकरणों से फायर ब्रिगेड विभाग को अपग्रेड किया गया है। नगर निगम के फायर ब्रिगेड विभाग को आने वाले दिनों में आधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शहर के अन्य स्थानों पर भी फायर स्टेशन खोले जाएंगे। शहर की आबादी और क्षेत्रफल बढ़ने के साथ-साथ फायर बिग्रेड विभाग के अधिकारियों और स्टॉफ में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |