गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में आई दो प्रतिशत की गिरावट, स्टोर से आयरन व सुक्रोस विकासखंड स्तर पर भिजवाने के दिए निर्दे

धार: धार के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज होने पर कलेक्टर डॉ पंकज जैन नाराज हो गए।बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पिछले माह की तुलना में पंजीयन बढने के बजाय कम हुआ हैं, ऐसे में आगामी माह में इस ओर सुधार होना चाहिए तथा एएनसी पंजीयन में किसी भी स्थिति में गिरावट दर्ज नहीं होना चाहिए।बैठक में स्वास्थ्‍य विभाग की ओर से बताया गया कि मोडरेट अनीमिया में कम चिन्हांकन होने पर विकासखण्ड स्तर पर आयरन व सुक्रोस उपलब्ध नहीं थे। जिस पर कलेक्टर फिर नाराज हो गए व स्टोर कीपर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला चिकित्सालय से आयरन सुक्रोस लेने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त विकासखण्ड में भी इन्हें भेजने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।रिपोर्ट नहीं देने पर करें कार्रवाईकलेक्टर ने बैठक में कहा कि एएनएम के पास गर्भवती की जानकारी होने पर भी पंजीयन नहीं किया जा रहा है। किसी भी क्षेत्र में अगर गर्भवती बिना पंजीयन पाई जाती है, तो संबंधित पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।साथ ही धार शहरी एरिया में एक माह में एएनसी पंजीयन अधिक से अधिक करवाए तथा जो संस्था रिपोर्ट नहीं करती उन पर तत्काल कार्यवाही करें। बैठक में अगले एक माह में पंजीयन की स्थिति में सुधार लाने की बात कही।बैठक में सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर ने कहा कि किसी भी विकासखण्ड में अगर उपस्वास्थ्य खाली पाया जाता है तो संबंधित बीएमओ की जवाबदेही होगी।टीकाकरण में निसरपुर की स्थिति खराब होने पर रिक्त उप स्वास्थ्य केंद्रों पर एमपीडब्ल्यू को चार्ज दिया जए तथा समस्त विकासखंड में जिन उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर पद रिक्त है।वहां पर एमपीडब्ल्यू व दल गठित कर कार्य योजना तैयार कर टीकाकरण व अन्य कार्य करवाने के लिए कहा गया है। बैठक में सीईओ केएल मीणा सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |