समस्याओं को लेकर ब्लॉक युवक कांग्रेस हनुमानगढ़ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीधी: सीधी जिले का हनुमानगढ़ क्षेत्र सबसे बड़े गांव के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र जनसंख्या की दृष्टि से यह काफी बड़ा क्षेत्र है। बावजूद इसके खड्डी से हनुमानगढ़ जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। साथ ही राम हनुमानगढ़ में मनरेगा का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। समस्याओं को लेकर जब जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके लिए कांग्रेस कमेटी के द्वारा युवा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री के साथ मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के हनुमानगढ़ के अध्यक्ष राजीव साहू ने बताया है कि स्वरोजगार योजना के तहत यहां कई आवेदन किए गए हैं। पर कोई भी आवेदन में स्वरोजगार अभी तक लोगों को नहीं मिला है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के हनुमानगढ़ अध्यक्ष राजीव साहू के साथ युवा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू सहित कई बड़े कार्यकर्ताओं ने मिलकर ज्ञापन सौंपा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |