पनीर के साइड-इफेक्ट्स को लेकर बरतें सावधानी

पनीर को प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। प्रोटीन के साथ इसमें अन्य कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आवश्यक माने जाते हैं। हालांकि अगर कम समय में ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए पनीर का अधिक सेवन कर रहे हैं तो इसके कई प्रकार के दुष्प्रभावों के बारे में भी शोधकर्ताओं ने अलर्ट किया है।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो पनीर में मौजूद पोषकता संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए सहायक मानी जाती है, हालांकि कुछ स्थितियों में इसका सेवन कम या न करने की सलाह दी जाती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करना पाचन सहित कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

पनीर में फैट की अधिकता होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है उन्हें पनीर के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो भी पनीर का सेवन बहुत कम मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है।
कच्चा पनीर वैसे तो कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है पर कुछ अध्ययनों में इसके गर्भवती महिलाओं और भ्रूण के विकास से संबंधित जोखिमों के बारे में भी पता चलता है।
पनीर का अधिक मात्रा में सेवन करना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक पनीर खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण पाचन संबंधी कई प्रकार की समस्याओं जैसे दस्त, पेट में सूजन और गैस की समस्या हो सकती है।
पनीर कुछ लोगों में एलर्जी को ट्रिगर करने वाला भी हो सकता है, हालांकि इस तरह के मामले काफी दुर्लभ हैं पर इसके जोखिमों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। दूध से संबंधित एलर्जी के शिकार लोगों को भी पनीर के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। पनीर एलर्जी की प्रतिक्रिया को ट्रिगर कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप पाचन संबंधी समस्याएं, मतली, उल्टी, दस्त, या यहां तक कि त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं। अगर आपको भी पाचन की दिक्कत है तो पनीर के सेवन से बचें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |