बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम

बागपत | डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। वह शनिवार सुबह बरनावा आश्रम पहुंच गया। डेरा प्रमुख के आने को लेकर उनके स्वागत में आश्रम में तैयारियां की गई हैं। उसके साथ परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी बताई जा रही हैं।बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया। उसने सभी अनुयायियों को बधाई दी और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं करने की अपील की।डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह 17 जून को भी 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम आया था। पैरोल खत्म होने के बाद उसे 18 जुलाई को सुनारिया जेल ले जाया गया था।डेरा प्रमुख ने दोबारा फिर से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। बागपत पुलिस और प्रशासन ने राम रहीम के बरनावा आश्रम में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी। जिसके आधार पर शुक्रवार को उसकी 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई।डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का छह नवंबर को आश्रम में जन्मोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। उधर, सीओ डीके शर्मा ने कहा कि गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में आने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात है। आश्रम में लोगों की भीड़ भी नहीं जुटने दी जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जाति प्रमाण पत्र अभियान में रूची नहीं लेने वाले 11 जनशिक्षा केन्‍द्र प्रभारी एवं 22 जनशिक्षकों को नोटिस जारी करने दिए निर्देश अपार आई डी जनरेट करने में सहयोग नहीं करने पर 26 प्राईवेट स्‍कूलों की मान्‍यता निरस्‍ती का नोटिस जारी करने के दिए निर्देश लोक सेवा केन्‍द्र खिलचीपुर पर किया 25 हजार का जुर्माना अधिरोपित     |     स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत राजोदा जेल देवास में गोबरधन का उपयोग कर बायोगैस संयंत्र को किया स्थापित     |     कलेक्टर श्री सिंह ने आरोपी वसीम कुरैशी तथा हसीन कुरैशी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की     |     कूनो में फिर गूंजी किलकारी… मादा चीता वीरा ने दिया 2 शावकों को जन्म, CM मोहन ने दी बधाई     |     गुना की पगारा धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड अंदर भेजने के लिए तोड़नी पड़ी दीवार     |     राज्यसभा में दिग्विजय सिंह ने लगाए MSP में भ्रष्टाचार के आरोप, कहा- सुबह जिस फसल को केंद्र रिजेक्ट करता है, शाम को व्यापारी खरीद लेता है     |     गुजरात हादसे के 19 घायलों का गुना जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, कलेक्टर-विधायक ने जाना हाल     |     ‘वो ऐसे सज्जन हैं, कह कर भूल जाते हैं’ पानीपत में अनिल विज पर बोले मनोहर लाल     |     अकोदिया पुलिस को मिली बडी सफलता,थाना क्षेत्र से चोरी गई तीन मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार*     |     थाना मोहन बडोदिया पुलिस की सफलता,चोरी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर मश्रुका किया बरामद     |