स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को स्कूल के अंदर किया बंद

दुर्ग: आंदोलन करती स्कूल की छात्राएंदुर्ग के शासकीय उत्तर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य का तबादला के विरोध में वहां के विद्यार्थी धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जब तक प्रिंसिपल दीपक सिंह का तबादला आदेश रद्द नहीं किया जाता है वह धरने पर बैठे रहेंगे। छात्रों का गुस्सा यहीं तक नहीं रुका, उन्होंने स्कूल के अन्य शिक्षकों को अंदर बंद करके बाहर से ताला लगा दिया था। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्हें छात्रों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। छात्रों का कहना है कि उनके स्कूल के प्राचार्य साल 2009 से हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य हैं। वह सभी विषयों के जानकार है। कोई भी अध्यापक नहीं रहता तो प्रिंसिपल खुद उस विषय को पढ़ाने के लिए क्लास लेते हैं। इसीलिए वहां के छात्र यह नहीं चाहते कि ऐसा अध्यापक उनके स्कूल से कहीं दूसरी जगह जाए। छात्रों की ज़िद है कि जब तक प्रचार का तबादला नहीं रुक जाता तब तक यह धरना आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षक के साथ राजनीति की जा रही है। दो माह पूर्व उतई नगर पंचायत के कुछ जन प्रतिनिधियों ने प्राचार्य दीपक सिंह पर गलत कार्य के लिए दबाव बनाया था। जब उन्होंने वह कार्य नहीं किया तो उसको लेकर उनका तबादला किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य का तबादला रोकने के लिए वह जिला शिक्षा अधिकारी और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से भी निवेदन करेंगे।मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते छात्र छात्राएंहड़ताल से पहले दिया था ज्ञापनछात्रों ने बताया कि उनकी उम्र पढ़ने लिखने की है। इसी के लिए वह इस आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य का तबादला रोकने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन दिया था। उसमें लिखा था कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद भी उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए वह धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो रहे हैं।शिक्षा अधिकारी शासन तक पहुंचाएंगे मांगजिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल का कहना है कि प्राचार्य दीपक सिंह का तबादला हायर सेकंडरी स्कूल उतई से बालोद किया गया है। यह आदेश शासन स्तर से हुआ है। छात्रों की मांग को वह शासन तक पहुंचा देंगे। आगे जो निर्णय होगा वह शासन स्तर पर ही होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |