चंडीगढ़ में 15, पंजाब में 28 और हरियाणा में 33 नवजात सालभर में तोड़ देते हैं दम

चंडीगढ़: 15 अक्टूबर को ‘प्रेग्नेंसी एंड इनफेंट लॉस रिमेंबरेंस डे’ मनाया जाता है। यानी इस दिन उन बच्चों को याद किया जाता है, जो गर्भ में, प्रसव के दौरान व बाद में किसी न किसी कारणों से दुनिया छोड़ चुके हैं।मां और परिवार के लिए एक नवजात शिशु को खोना बहुत ही दुखद और दर्दनीय होता है। 15 अक्टूबर को ‘प्रेग्नेंसी एंड इनफेंट लॉस रिमेंबरेंस डे’ मनाया जाता है। यानी इस दिन उन बच्चों को याद किया जाता है, जो गर्भ में, प्रसव के दौरान व बाद में किसी न किसी कारणों से दुनिया छोड़ चुके हैं।इनफेंट मॉरटैलिटी की बात करें तो नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (2019-21) के आंकड़ों के अनुसार गर्भ के दौरान सही पोषण और प्रसव उपरांत उचित चिकित्सकीय देखभाल न मिलने से प्रति हजार नवजात शिशुओं में से पंजाब में 28, हरियाणा में 33 और चंडीगढ़ में 15 शिशुओं की मौत एक वर्ष के भीतर हो जाती है। देश में यह दर 35.2 है।जन्म के 28 दिन के भीतर होने वाली शिशु मृत्यु दर में भी स्थिति चिंताजनकचंडीगढ़ में नियोनेटल मॉरटैलिटी रेट 5 साल में 30 से घटकर 1.6 हुईनेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के अनुसार चंडीगढ़ में नियोनेटल मॉरटैलिटी रेट (जन्म के 4 सप्ताह या 28 दिन में नवजात मृत्युु दर) प्रति हजार पर 30.3 था, जो घटकर 1.6 हो चुकी है। वहीं, पंजाब में पांच साल पहले नियोनेटल मॉरटैलिटी रेट 21.2 थी, जो बढ़कर 21.8 हो गई है। हरियाणा में नियोनेटल मॉरटैलिटी रेट 22.1 से घटकर 21.6 हो चुकी है। देश में यह दर 29.5 से घटकर 24.9 हो चुकी है।20 साल पहले अमेरिका और कनाडा में हुई शुरुआत‘प्रेग्नेंसी एंड इनफेंट लॉस रिमेंबरेंस डे’ की स्थापना 15 अक्टूबर 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में की गई थी। डब्लूयएचओ की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में समय से पहले प्रसव, संक्रमण, जन्म के समय खून में ऑक्सीजन की कमी (बर्थ एस्फिक्सिया) एवं जटिल प्रसव के दौरान उपचार की देरी शिशु मृत्युदर की बढ़ी वजह है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |