तीन यात्रियों को गोवा एक्सप्रेस में खिलाई नशीली चाकलेट, भर्ती

खंडवा: वास्को से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोवा एक्सप्रेस में तीन लोगों को अज्ञात लाेगाें ने नशीली चॉकलेट खिलाकर बेहोश कर दिया। रेलवे कंट्रोल को मिली सूचना के बाद स्टाफ ने तीनों ही यात्रियों को खंडवा में उतारा। यहां उन्हें जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में जीआरपी ने भर्ती कराया। सूचना के मुताबिक तीनों ही यात्री अभी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। ये यात्री गोवा एक्सप्रेस में इंजन के बाद लगे जनरल कोच में बेहोश यात्री मिले थे।अर्धबेहोशी के हालत में भर्ती एक यात्री ने जीआरपी के जवान को बताया कि वे वास्को से यूपी जाने के लिए ट्रेन में चढ़े थे। इस ट्रेन से इटारसी तक ही जाना था। वहां से दूसरी ट्रेन पकड़कर यूपी जाते। वास्को स्टेशन पर चढ़ने के साथ ही पास में बैठ लोगों से बातचीत शुरू हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने चॉकलेट बांटी। इसके बाद क्या हुआ हमें पता नहीं चला।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |