नंदनी रोड से शराब दुकान हटाने प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल पर डीवाई ब्रांड के स्टीकर लगाए

भिलाई: नंदनी रोड पर शराब दुकान हटाने के लिए पार्षद पियूष के नेतृत्व 36 दिनों से चल रहा धरना।नंदनी रोड स्थित शराब दुकान के विरोध में लगातार 36 दिनों से पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय लोग धरने पर बैठे है। शुक्रवार धरने स्थल पर शराब की बोतल पर डीवाई ब्रांड के स्टीकर लगाकर प्रदर्शनी लगाई गई। उनका कहना है कि शासन ने शराब दुकान विवाद रहित क्षेत्र में स्थानांतरित करने का आदेश दिया लेकिन स्थानीय प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। नंदनी रोड के व्यापारियों ने बताया कि उनके द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स को जो पत्र दिया गया था।उस पत्र के परीपेक्ष्य में मुख्यमंत्री की ओर से नगर निगम कमिश्नर को एक पत्र भी प्रेषित किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि इस शराब दुकान को हटाने के लिए आसपास के क्षेत्र में किसी विवाद रहित जगह को देखकर दुकान स्थानांतरित की जाए। लेकिन प्रशासन और निगम के अधिकारी कोई कदम नहीं आ रहे हैं।इसके चलते प्रदर्शनकारियों ने डीवाई चखना सेंटर खोलने की घोषणा की है। उनका कहना है कि जो लोग शराब दुकान से शराब लेंगे। उनके लिए पानी व चखना हमारे धरना स्थल पर मुफ्त में दिया जाएगा। केवल उन लोगों को स्थानीय विधायक को धन्यवाद देना होगा। उन्होंने शराब पीने वालों के लिए समुचित व्यवस्था कर रखी। सभी ने शराब दुकान हटाने की मांग रखी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |