प्रदूषण के लिए गाजियाबाद में 10 हॉटस्पॉट की पहचान, अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी

गाजियाबाद| ग्रेप सिस्टम लागू हो चुका है। अब ये माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ही वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत तेजी से सामान्य से खराब की तरफ बढ़ने लगेगा। इसलिए गाजियाबाद में पहले से ही 10 हॉटस्पॉट को चयनित किया गया है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वहां पर ग्रेप सिस्टम के नियमों का पूरी तरीके से पालन कराया जाए। यह बात ध्यान रखी जाए कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाए। गुरुवार तक शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम था, लेकिन अब उसके खराब होने की संभावना है।

गाजियाबाद में जो 10 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, उनमें वसुंधरा, इंदिरापुरम, लोनी, साहिबाबाद, राज नगर एक्सटेंशन, मेरठ रोड, भोपुरा दिल्ली बॉर्डर, जीटी रोड, संजय नगर और सिद्धार्थ विहार शामिल हैं।

ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान (ग्रेप) 1 अक्टूबर से ही पूरे दिल्ली एनसीआर में लागू कर दिया गया है। बीते दिनों हुए एक सर्वे के मुताबिक गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषण वाला जिला रहा है। इसीलिए गाजियाबाद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए है कि वो अपने इलाके में ग्रेप के नियमों का कड़ाई से पालन करवाएं। कोई भी खुले में कूड़ा न जलाए और न ही कोई भी निर्माण सामग्री रखे। अगर कोई भी इन बातों का और ग्रेप के नियमों का पालन नहीं करता तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |