फायरिंग से दहला अमेरिका का एक और शहर, नाबालिग ने पुलिस ऑफिसर समेत 5 को मौत के घाट उतारा

उत्तर कैरोलाइना में रेलीग के एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। रेलीग की मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने पत्रकारों को बताया कि न्यूस रिवर ग्रीनवे में शाम करीब पांच बजे कई लोगों पर गोलियां चलाई गईं। पुलिस विभाग ने मेयर को रात करीब आठ बजे बताया कि संदिग्ध को इलाके में एक मकान से ‘‘काबू” कर लिया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी एक किशोर है। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है। पुलिस के कई वाहन और एम्बुलेंस दोपहर बाद पड़ोसी हेडिंगम इलाके में पहुंच गई और अधिकारी संदिग्ध को पकड़ने के लिए घंटों तक वहां डटे रहे। गवर्नर रॉय कूपर ने शाम करीब सात बजे ट्वीट किया कि राज्य के और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और लोगों को बचाने में लगे हुए हैं।

इससे पहले, वेकमेड हॉस्पिटल के प्रवक्ता देब लॉगरी ने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए कम से कम चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन अभी कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है। रेलीग पुलिस विभाग ने बताया कि उसके कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और उसने कई इलाकों के निवासियों को अपने घरों के भीतर रहने की सलाह दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |