थाना महाकाल पुलिस द्वारा चाइना डोर विक्रेता आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज,आरोपी से 50 चकरी चायना डोर कीमती लगभग 30,000 रुपए जप्त करने में सफलता हासिल की

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमरेन्द्र सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन में महाकाल थाना प्रभारी श्री मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में चायना डोर की धरपकड का अभियान लगातार जारी है, इसी क्रम में

❇️ घटना का संक्षिप्त विवरण-

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी उज्जैन द्वारा दिनांक 16.12.21 को आदेशित किया गया है , कि उज्जैन शहर में कोई भी व्यक्ति पतंग बाजी में ना तो नायलोन डोर (चायना डोर) का निर्माण करेगा, ना ही विक्रय करेगा, ना ही उपयोग करेगा और ना ही भण्डारण करेगा। मकर संक्रांति पर्व पर पतंग बाजी हेतु ऐसी डोर का क्रय,विक्रय एवं निर्माण किया जावे जिससे किसी भी व्यक्ति, पशु, पक्षीयो को किसी भी प्रकार की शारिरीक क्षति ना हो । उक्त आदेश के अंतर्गत अवैध चायना डोर बैचने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार सर्चिंग व कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 12/01/22 को थाना महाकाल पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि इंदौर गेट पर एक व्यक्ति चायना डोर विक्रय करने के लिये खड़ा है।

❇️ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए इंदौर गेट तिराहे से एक व्यक्ति को दो प्लास्टिक के बोरे में अवैध चायना डोर लिये हुए पकड़ा गया एवं उसके बोरो में कुल 50 चायना डोर कीमती लगभग 30,000 रुपए की चकरी अवैध रूप से पाई गई। मौके पर चायना डोर की 50 चकरीयाँ जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.35/22 धारा 188 भादवि का अपराध पंजीबद्द किया गया है।

❇️ जप्तशुदा सामग्री
आरोपी से चायना डोर (नायलोन डोर) की 50 चकरी कीमती लगभग 30,000 रुपए जप्त ।

❇️ सराहनीय भूमिका
महाकाल थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि बल्लू मण्डलोई, उनि अनिल ठाकुर आर. 1593 देवेन्द्र पाण्डे, आर.649 संजय शर्मा व उपस्थित समस्त पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |