Gold Silver Price Today : गोल्‍ड पर नहीं चढ़ा त्‍योहारी खरीदारी का रंग, चांदी में तेजी, देखें 24 कैरेट सोने का भाव

Gold Silver Prices Today, 14 Oct 2022 – सोने में कल आई तेजी आज गायब हो गई है. हालांकि, आज चांदी के भाव थोड़ी बढ़त लिए हुए हैं. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज फिर दोनों कीमती धातुओं के भाव लुढ़क गए हैं.

नई दिल्‍ली. वैश्विक संकेतों से आज यानि 14 अक्‍टूबर 2022 को भारतीय वायदा बाजार में सोने का भाव गिर गया है. वहीं, चांदी में तेजी देखी जा रही है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी का भाव गिरा है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव (Gold Rate Today 14 October 2022) शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 0.13 फीसदी गिर गया है. वहीं, चांदी का रेट आज एमसीएक्‍स पर 0.11 फीसदी की तेजी लिए हुए है.

शुक्रवार को वायदा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9:10 बजे 65 रुपये टूटकर 50,819 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. सोने का भाव आज 50,794 रुपये पर खुला था. एक बार यह 50,788 तक चला गया. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी के भाव में थोड़ी तेजी देखी जा रही है. चांदी का रेट आज 61 रुपये तेज होकर 57,201 रुपये हो गया है. चादी में आज ट्रेडिंग 57,226 रुपये से शुरू हुई. एक बार भाव 57,168 रुपये तक चला गया. लेकिन, कुछ समय बाद यह 57,201 रुपये पर ट्रेड करने लगी.

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार से तेजी हुई गायब
अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने के भाव में 13 अक्‍टूबर 2022 को आई तेजी बरकरार नहीं रह पाई है और आज भाव गिर गया है. सोने का हाजिर भाव आज 0.45 फीसदी गिरकर 1,667.13 डॉलर प्रति औंस रह गया है. कल सोने के भाव में 0.32 फीसदी की तेजी आई थी. पिछले कई कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद गुरुवार को सोना संभला था. चांदी के भाव में भी आज मंदी आई है. चांदी का हाजिर भाव आज 0.40 फीसदी गिरा है और यह 18.99 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

गुरुवार को तेज था सोने का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में मामूली तेजी देखी गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 42 रुपये की तेजी आई. वहीं, चांदी की का रेट 493 रुपये गिर गया. गुरुवार को सोना 42 रुपये की तेजी के साथ 51,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, कल चांदी 493 रुपये की गिरावट के साथ 57,717 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |