कलेक्टर श्री जैन ने गोदना, कुड़ाना एवं बुड़लाय में लगे राजस्व शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया

शाजापुर
—-
#राजस्व_सेवा_अभियान के तहत गोदना, बुड़लाय एवं कुड़ाना में लगे शिविरों का आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने राजस्व सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्यों के बारे में पूछा और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की जानकारी दी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने सर्वप्रथम ग्राम गोदना में राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। यहां सरपंच श्री भोजराज मेवाड़ा उपस्थित थे। कलेक्टर ने ग्राम मालीखेड़ा का बालक संदीप पिता बाबुलाल जो कि दिव्यांग है और उसके माता-पिता भी नहीं है को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा के कारण उनकी फसलें खराब हो गई है। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार श्री इवने को निरीक्षण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए घर-घर जाकर हितग्राहियों का पता लगाए और उनसे आवेदन प्राप्त करें। यहां ग्रामीणों ने आबादी की भूमि के प्रस्ताव को स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

ग्राम बुड़लाय में मूकबधीर श्याम पिता बाबुलाल बागरी के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) से उपचार कराने के निर्देश दिये। ग्राम के ही दिव्यांग करणसिंह ने बताया कि उसकी पेंशन बंद हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान का सेल्समैन राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। कलेक्टर ने परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। ग्राम बुड़लाय में सरपंच श्री जीवन सिंह परिहार भी उपस्थित थे। इस ग्राम में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्रथम शिविर भी लगाया गया था। शिविर में हितग्राहियों से योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किये जा रहे थे। ग्राम कुड़ाना में ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम में ही खोलने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने इसके लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। ग्राम कुड़ाना में श्री अशोक शर्मा भी मौजूद थे।

इन सभी ग्रामों में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत चिंहित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना आवदेन दें। इस मौके पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी ग्रामीण जनों से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है कि नहीं की जानकारी ली। कलेक्टर ने पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं पटवारियों से कहा कि जो भी हितग्राही आए उनसे आवेदन प्राप्त करें। आवेदनों का परीक्षण करने के उपरांत पात्र पाए जाने पर लाभांवित किया जायेगा। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के समय जिन लोगों की मृत्यु कोरोना वायरस से हुई है, उन्हें मुख्यमंत्री कोविड सहायता योजना के तहत 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिन लोगों को अभी तक आर्थिक सहायता नही मिली है। अपना आवेदन तहसीलदार के माध्यम से भिजवाएं। कलेक्टर ने ग्राम में आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन पात्र लोगों के अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनाएं। स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ऐसे परिवार जो अलग होकर नए मकान में रह रहे हैं, उन्हें भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए सहायता दी जायेगी। ग्राम पंचायत सचिव ऐसे लोगों से आवेदन प्राप्त करें। मुख्यमंत्री भू अधिकारी आवास योजना में ग्राम कुड़ाना में मात्र तीन आवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही करें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजनों को ग्राम में ही पोस्टमैन के माध्यम से पेंशन वितरण कराने के लिए ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव से कलेक्टर ने कहा कि वे निकटतम पोस्ट आफिस से संपर्क कर उन्हें हितग्राहियों के घर के पते बताएं। इन ग्रामों में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |