अपनी अर्धांगिनी की लंबी उम्र के लिए पति ने रखा करवा चौथ का व्रत, पत्नी बोलीं- हम एक दूसरे पर समर्पित

सीहोर: भारतीय हिंदू संस्कृति में व्रतों का बहुत महत्व माना गया है। अगर बात करे करवा चौथ व्रत की तो यह व्रत आमतौर पर महिलाएं रखती है। करवा चौथ वाले दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए, पूरे दिन बगैर अन्न जल ग्रहण किए रहती है और रात को चंद्रमा निकलने पर चंद्रमा की पूजा करने के बाद अपने पति की पूजा कर भगवान से प्रार्थना करती है कि मेरा सुहाग अजर अमर रहे और जब तक जिंदा रहूं सुहागन रहूं।

वैसे आमतौर पर यह व्रत महिलाओं द्वारा किया जाता है लेकिन जावर तहसील के ग्राम बादा गूराडिया से एक मामला सामने आया है जिसमें बलवानसिंह ठाकुर ने अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है।

वैसे ऐसा कम ही देखने में आता है जिसमें पति अपनी पत्नी के लिए व्रत रखता है। जब बलवानसिंह ठाकुर की पत्नी सीमा ठाकुर से पूछा तो वह अपने पति से बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे पर समर्पित है और मुझे मेरे पति बहुत सहयोग करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |