फिर शर्मसार हुआ इंदौर… ट्रक ड्राइवर ने दो साल की बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार, लावारिस हालत में सड़क पर फेंका

इंदौर: शहर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक दरिंदे ट्रक ड्राइवर ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त की दो वर्ष की मासूम बच्ची का अपहरण किया। वही उसके साथ गलत काम कर उसे लावारिस हालत में सडक पर छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने सूचना मिलने पर लावारिस हाल में पड़ी  मासूम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वही मासूम बच्ची की डॉक्टर की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है।

देश में आये दिन मासूमों को विकृत सोच का शिकार होना पड़ता है। आये दिन हमारे आस पास कोई न कोई ऐसी अमानवीय घटना घटित होती है जो हमारी सोच को भी हिला कर रख देती है। एक ऐसा ही मामला देश के स्वच्छता से अपनी पहचान बनाने वाला इंदौर शहर में है बीती रात चंदन नगर इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। चंदन नगर इलाके में निर्माणधीन बिल्डिंग के चौकीदार की दो साल की बच्ची को सोते हुए उसके पिता का दोस्त ट्रक ड्राइवर उठाकर ले गया। बच्ची उस वक़्त मां के पास सो रही थी।

पुलिस के अधिकारियों की माने तो संम्भावना व्यक्त की जा रही है कि बदमाश ने पहले मासूम के साथ गलत काम किया फिर रेती मंडी के नजदीक सुनसान इलाके में फेंक दिया। सुबह बच्ची के लावारिस पड़े होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया, तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद परिवार वालों ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची के माता-पिता इलाके के एक निर्माणाधीन बंगले में चौकीदारी के लिये बाहर से रहने इंदौर आए थे। वही आरोपी भी बच्ची के पिता का परिचित है और धार जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ट्रक डाइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |