विरोधी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं की जान को खतरा, खुफिया एजेंसियों ने किया सतर्क

पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार ने कई नेताओं की सुरक्षा वापिस ले ली थी। नेताओं की जान को खतरा होने के चलते केंद्रीय मंत्रालय ने भाजपा में शामिल हुए विरोधी पार्टी के नेताओं को सुरक्षा प्रदान की है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने भाजपा नेताओं की जान को खतरा बताया था और इसकी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी थी जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया था। नेताओं को सुरक्षा प्रदान करना भाजपा की नई रणनीति भी हो सकती है जिसके चलते नए या विरोधी पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल होने का लालच दिया जा रहा है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल और कमलदीप सैनी को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |