PM मोदी ने ऊना रेलवे स्टेशन से देश को दी चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन, केवल 3 घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को देश की चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। अधिकारियों ने कहा कि नयी वंदे भारत ट्रेन पहले की ट्रेन की तुलना में अधिक उन्नत और हल्की है तथा कम अवधि में तेज गति से चलने में सक्षम है।

ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब तथा ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज माध्यम प्रदान करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री के ऊना के पेखुबेला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री बाद में राज्य के दो जिलों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के बाद ऊना और चंबा जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश का यह नौवां दौरा है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

वहीं किराए की बात करें तो अगर आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो आपको 805 रुपए देने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1495 रुपए है। आपकी यात्रा 2:50 घंटे में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से हफ्ते में छह दिन, बुधवार छोड़कर चलेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार से सफर कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत शाजापुर में 17 मई को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा     |     पाकिस्तान की हार के लिए धार्मिक अनुष्ठान करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कहा-‘हम सेना के साथ लड़ने को तैयार’     |     मस्जिदों में जुमे की नमाज में मांगी गई भारत की जीत और पाकिस्तान की हार की दुआ, हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग     |     उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, कपड़े भी फाड़े     |     Vande Bharat Train में वाइब्रेशन का पता लगाने बनाई डिवाइस, सफर के दौरान यात्रियों को नहीं लगते ज्यादा झटके     |     जिस स्कूल बस की टक्कर से हुई थी डॉक्टर की मौत, उसमें नहीं था एक भी छात्र… तो किसे लेकर जा रहा था ड्राइवर?     |     CM मोहन ने पाकिस्तान हिरासत से बीएसएफ के जवान की वापसी पर की प्रसन्नता व्यक्त     |     मंत्री विजय शाह के इस्तीफे को लेकर फंसा पेंच, अभी इस्तीफा नहीं देंगे विजय शाह     |     कर्रेगुट्टा पर निर्णायक कार्रवाई के बाद अब रणनीति के मोर्चे पर जुटे CM साय, बीजापुर-दंतेवाड़ा में जवानों के साथ बनाएंगे आगे की योजना     |     ‘मंत्री होकर कैसी भाषा बोलते हैं’ सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर विजय शाह को लगाई फटकार     |