कायथा आगमन पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का जोरदार स्वागत किया

मंत्री की ग्राम पंचायत को भवन की सौगात...

कायथा। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया संजू भैया का कायथा आगमन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की महत्वपूर्ण मांग को स्वीकृत कर कायथा को एक अनुपम सौगात दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के पंचायत है ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया संजू भैया उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पूर्व कायथा में राकेश अग्रवाल के निवास पर में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत कायथा-रामपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह छोटा रावला द्वारा ग्राम पंचायत भवन निर्माण की मांग मंत्री के समक्ष रखी जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए एवं उपस्थित ग्रामीणजन और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही में स्थानीय सांसद के साथ पंचायत भवन निर्माण का भूमि पूजन करने के लिए आपके बीच में उपस्थित रहूंगा।

कायथा वासियों के इस महत्वपूर्ण मांग को सहर्षता के साथ स्वीकार करने पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मंत्री जी का आभार व्यक्त किया इस दौरान मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा कायथा के इतिहास को भी कार्यकर्ताओं से संवाद कर जाना।

इस दौरान भाजपा तराना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ जितेंद्र राठौर, सरपंच जितेंद्र सिंह छोटा रावला, ग्राम पंचायत मल्लूपुरा के सरपंच प्रतिनिधि रामपाल सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह सिसोदिया, राहुल गोठी, राकेश अग्रवाल, भंवरसिंह चावड़ा, राजकुमार तोमर, भारत सिंह मिल वाले, बंसी चौधरी, पंकज पटेल, प्रेमपाल सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह चावड़ा, रूपेश राठौर, राजेंद्र सिंह डोडिया, बंसी राठौर, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोक राठौर, कान्हा राठौर, कृष्णा कैलाश राठौर, मुकेश चौधरी, कमलकांत चौहान, रवि रुपायला, कमलेश देवड़ा, रवि राठौर, अंकित वर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |