Shajapur कहानी सावित्री की जिसने स्वयं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया

वे एक साधारण महिला की भांती अपना जीवन व्यतीत कर रही थी

शाजापुर, 12 अक्टूबर 2022/ शाजापुर जिले के गुनपिपली की निवासी श्रीमती सावित्री मीना पति रितेश ने स्वहायता समूह से जुड़कर ऋण प्राप्त कर पशुपालन, बैंक सखी एवं कृषि कार्य प्रारंभ किया और स्वयं को आत्मनिर्भर तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है।

श्रीमती सावित्री बताती हैं कि म.प्र. डे राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वे एक साधारण महिला की भांती अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। उनके पति को मजदूरी का कार्य कभी-कभी ही मिल पाता था। श्रीमती सावित्री मीना के परिवार में बुजुर्ग सास-ससुर, पति और दो बच्चे हैं। बच्चों की पढाई एवं बुजुर्ग सास-ससुर के ईलाज का खर्चा एवं घर का खर्च आदि चलाना बहुत मुश्किल हो रहा था। उनके पास ऐसी कोई जमा पूंजी भी नहीं थी, जिससे वे कोई नया कार्य शुरू कर सके। उन्होंने थोड़ी बहुत पढाई ही की थी, किन्तु एक छोटे गाँव में रहने के कारण इतनी आजादी नहीं थी की वे कोई कार्य कर सकें।

श्रीमती सावित्री मीना ने बताया कि म.प्र. डे-राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में मुझे ब्‍लॉक प्रबंधक वर्षा कुशवाह एवं ग्राम संगठन की दीदीयों ने बताया और समूह से जुड़ने के लिये प्रेरित किया। फिर उन्होंने पारवती आजीविका समूह का गठन किया, जिसमें 12 सदस्‍य हैं। समूह से जुड़ने, समूह की नियमित बैठके करने, पंचसूत्र का पालन करने पर समूह को चक्रिय कोष की राशि 12000 रूपये, सीआईएफ की एक लाख 70 हजार रूपये की राशि इकठ्ठा हुई। इस राशि से श्रीमती सावित्री ने 90 हजार रूपये का ऋण लिया। प्राप्त ऋण से उन्होंने अपने पति को सेंटिंग तराफा एवं कृषि कार्य के लिए सब्जी उत्पादन का कार्य प्रारम्भ करवाया। साथ ही कुछ राशी पशु-पालन कार्य में भी लगाई। इसके आलावा उन्होंने आजीविका मिशन में रहकर आरसेटी प्रशिक्षण शाजापुर से बैंक सखी व वित्तीय साक्षरता का भी प्रशिक्षण प्राप्त कर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कालापीपल में बैंक सखी का कार्य प्रारंभ कर अपने घर-परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान किया।

श्रीमती सावित्री बताती हैं कि वे गांव-गांव में घूमकर महिलाओं को समूह से जोड़कर अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। साथ ही वे महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण देकर बैंक संबंधित जागरूकता के साथ-साथ सदस्यों का बीमा व पूंजी को सही जगह पर निवेश करने के लिए प्रेरित कर अपने घर की आजीविका को बड़ाने में सहयोगी बन रही हैं। इस प्रकार उनको 10500 रूपये से 11500 रूपये तक प्रति माह की आमदनी हो जाती है। वह कहती हैं कि आज मेरा पूरा परिवार खुशहाल व सुखी जीवन जी रहा हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |