पूर्व विधायक की स्मृति में हुआ कवि सम्मेलन

मक्सी स्व. गंगाराम जी परमार 1967 से 1972 तक उज्जैन दक्षिण व 1977 से 1980 प्रथम बार विधानसभा बनने पर प्रथम विधायक रहे घटिया से की
प्रथम पुण्य स्मृति में ग्राम मुंजाखेड़ी में आयोजित कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उज्जैन भाजपा के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह जी बोरमुंडला एवं अध्यक्षता नवल ओसवाल जी ने की । इस अवसर पर मालवी हास्य कवि पंडित नरेन्द्र शर्मा नखेतरी का नागरिक अभिनंदन किया गया।
विशाल जनसमूह की उपस्थिति में कवि सम्मेलन का श्री गणेश सुमधुर कवयित्री शारदा श्री की सरस्वती वंदना से हुआ।
सुप्रसिद्ध मालवी गीतकार डाक्टर राजेश रावल के गीतों ने छाप छोड़ी, ओजस्वी कवि अनुज पांचाल के गीतों को बहुत सराहना मिली,कालापीपल के हास्य कवि श्री हुकूम सिंह प्रेमी ने वातावरण को हास्यमय बना दिया। वरिष्ठ व्यंग्यकार श्री सुनील गाइड के व्यंग्यों ने गहरा असर डाला, मालवी हास्य कवि पंडित नरेन्द्र शर्मा नखेतरी ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को आंनदित कर दिया।
कवयित्री शारदा श्री के श्रृंगार गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया, डाक्टर विक्रम “विवेक” ने वर्तमान में पिता की दशा पर चिंतन की श्रेष्ठ रचना ने सबको भावविभोर कर दिया।
राष्ट्रीय गीतकार श्री सतीश सागर ने देशभक्ति गीतों से कवि सम्मेलन को शिखर कलश प्रदान किया।
कवि सम्मेलन का संचालन, हास्य-व्यंग्य कवि, गीतकार डाक्टर विक्रम परमार ( विवेक) किया इस अवसर पर पूर्व विधायक के छोटे भाई श्री रमेश जी परमार व मक्सी के भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम परमार स्वर्गीय विधायक जी के बड़े पुत्र राजेश परमार अशोक परमार दीपराज बबलू तथा विनोद परमार अर्पित परमार आकाश परमार अमित परमार संजू परमार टीना आदि परमार परिवार व समाज के आसपास से आए गांव के लोग उपस्थित रहे।इसी के साथ कायर्क्रम के अंत मे परमार परिवार की ओर से आभार आकाश परमार ने प्रकट किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |