सजा काट रहे 45 बंदियों को 30 दिन की माफी-शाजापुर

शाजापुर, 01 जनवरी 2022/ नववर्ष के शुभारंभ पर अच्छे आचरण के लिए जिला जेल में सजा काट रहे 45 बंदियों को 30 दिन की सजा में माफी दी गई। जिला जेल में संपन्न हुए कार्यक्रम में प्रधान जिला न्याधीश श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री राजेन्द्र देवड़ा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी एवं अधीक्षक जेल श्रीमती शैली कनाश, उप अधीक्षक जेल श्री जीएस गौतम भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने सजा में माफी पाने वाले बंदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्य बंदी में अपने आचरण में सुधार लाएं और शासन की योजना का लाभ प्राप्त करें। इस मौके पर उन्होंने सभी बंदियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अच्छे आचरण के कारण 45 बंदियों को सजा में दी गई 30 दिन की माफी की घोषणा करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने अन्य बंदियों से भी अच्छा आचरण करने के लिए कहा। इस मौके पर उन्होंने भी बंदियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन उप अधीक्षक श्री गौतम ने किया तथा उपस्थित अतिथियों के प्रति जेल चिकित्सक डॉ. सी.के. चक्रवति ने आभार माना।

जेल का निरीक्षण एवं महिला बंदियों से चर्चा

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, अपर जिला न्यायाधीश श्री राजेन्द्र देवड़ा ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में निरूद्ध महिला बंदियों से चर्चा भी की। जेल में बंद महिला बंदियों के स्वास्थ्य की जाँच के लिए प्रति सप्ताह महिला चिकित्सक की विजिट कराने के निर्देश प्रधान जिला न्यायाधीश ने दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न     |     3 बच्चियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी पिया! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से फैली सनसनी     |     कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की विवादित टिप्पणी पर भड़के पटवारी, बोले- सरकार विजय शाह को लेकर चुप क्यों हैं?     |     गुना : जनसुनवाई में जहर की शीशी लाने का शक हुआ तो हो गया हंगामा     |     बीवी को छोड़ आया पाकिस्तान, फिर दिल्ली की लड़की से कर ली सगाई: पहली पत्नी ने कराची से लगाई गुहार- मेरे पति की शादी रुकवाओ     |     10वीं क्लास में सिर्फ एक ही छात्रा, पढ़ाते थे 7 टीचर, फिर भी हो गई फेल… गजब है ग्वालियर के इस स्कूल की कहानी     |     ‘मेरी पाकिस्तानी बीवी रोज मुझे…’, कराची से आकर भारत में रह रहे शख्स ने पत्नी के आरोपों पर दिया जवाब, दूसरी शादी पर कही ये बात     |     रतलाम: 10वीं में दूसरी बार हुआ फेल… बड़े भाई ने लगाई डांट तो तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र     |     भारत में रहकर पाकिस्तानी हिंदू ने कर दी ऐसी फोटो वायरल, पड़ गए लेने के देने; कराची से भी मची हाय-तौबा     |     मध्य प्रदेश को मिली एक और वंदे भारत, इस शक्तिपीठ पर भी होगा ठहराव, ये रहेगा रूट     |