देवास में मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड के तीनो उद्योगो की बिजली काटकर किया सील

देवास में मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड के तीनो उद्योगो की बिजली काटकर किया सील
————-
उद्योग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्‍मति प्राप्‍त किए बगैर हो रहे थे संचालित
——–
उद्योगो में स्‍थापित दूषित जल उपचार व्‍यवस्‍था संचालित नही, जल प्रदूषण और वायू प्रदूषण की स्थिति हो रही थी निर्मित
———–
कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानसुार तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर ने देवास में मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की तीनो उद्योगो की बिजली काटकर सील किया है। तीनो उद्योगो एक ही परिसर में अलग-अलग प्‍लाट पर स्‍थापित है। यह तीनों उद्योग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्‍मति प्राप्‍त किए बगैर संचालित हो रहे थे। बोर्ड द्वारा पूर्व में स्‍थानीय स्‍तर से उद्योग को बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया था।
मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की इन तीनों उद्योगो में स्‍थापित दूषित जल उपचार व्‍यवस्‍था संचालित नही थी। इन उद्योगों से जल प्रदूषण और वायू प्रदूषण की स्थिति निर्मित हो रही थी तथा उद्योगो के जल प्रदूषण के कारण क्षिप्रा नदी में जल प्रदूषण की सम्‍भावना बढ रही थी। दूषित जल उपचार व्‍यवस्‍था संचालित नही होने के कारण उद्योगो की बिजली काट कर सील किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |