सभी स्वास्थ्य संस्थाएं फायर एवं इलैक्ट्रिक ऑडिट कार्य जल्द पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री जैन

सभी स्वास्थ्य संस्थाएं फायर एवं इलैक्ट्रिक ऑडिट कार्य जल्द पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री जैन
—शाजापुर–
सभी स्वास्थ्य संस्थाएं फायर एवं इलैक्ट्रिक ऑडिट कार्य जल्द पूर्ण कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज कोविड-19 (ओमीक्रोन) के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए जिले की सभी निजी चिकित्सा संस्थाओं के संचालकों एवं प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक में दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया सहित निजी चिकित्सा संस्थाओं के संचालक एवं प्रबंधक मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को अपना फायर ऑडिट एवं इलैक्ट्रिक ऑडिट कार्य जल्द ही पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने जिले की सभी निजी चिकित्सा संस्थाओं के संचालकों एवं प्रबंधकों को उनकी स्वास्थ्य संस्था में उपलब्ध आवश्यक संसाधनों (ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, कन्सनट्रेटर, अन्य आवश्यक उपकरण व महत्वपूर्ण सामान) के साथ प्रशिक्षित मानव संसाधन की भी पर्याप्तता को बनाए रखने एवं उनमें वृद्धि करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी स्वास्थ्य संस्थाएं आयुष्मान योजान्तर्गत स्वयं को चिह्नित कराना चाहते हैं, वे आवश्यक जानकारियों के साथ समस्त कमियों को पूर्ण कर ले, ताकि जल्द ही उनका योजनान्तर्गत इम्पैनल हो सके एवं जिले के चिह्नित हितग्राही स्वयं उपचार में शासन की योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |