शाजापुर कलेक्ट्रेट में नोडल अधिकारियों की बैठक सम्‍पन्‍न

शाजापुर
——
त्रि- स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2021 के निर्वाचन कार्य को समयावधि एवं सुचारू संपन्न कराने हेतु कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में आज नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय तथा नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री जैन ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्‍तरीय पंचायत आम निर्वाचन पूर्ण निष्‍पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्‍पन्‍न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी सौंपे गये दायित्‍वों का निर्वहन पूर्ण कर्तव्‍यनिष्‍ठा एवं ईमानदारी के साथ किये जाए। कलेक्टर ने समस्त विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, मैदानी अमले को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये। मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्‍होंने बैठक में कानून एवं व्यवस्था प्रबंधन, सामग्री, यातायात, ईवीएम, मीडिया, आईटी, शिकायत एवं उनका निराकरण, मतपत्र, डमी मतपत्र मुद्रण एवं पोल्ड ईवीएम प्रबंधन, कम्युनिकेशन प्लान, सामग्री वितरण, रूट चार्ट तथा मतगणना स्‍थल की व्‍यवस्‍था, कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मतदान दलों को मेडिकल किट प्रदाय किये जाने, मतदान केन्द्रो पर एएमएफ एवं फर्नीचर, प्रकाश, छाया-पानी की व्यवस्था, मतदान एवं मतगणना संबंधित मुख्य कार्य तथा कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन आदि के संबंध में निर्देश दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |