रात्रिकालीन कर्फ्यू को लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संबोधन

देखें वीडियो👇👇



👆सीएम का सम्बोधन यहाँ देखे👆
हर नागरिक संक्रमण से बचाव के लिए बरते सावधानी – मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan

रात्रिकालीन कर्फ्यू का फैसला

विश्व में बढ़ रहे प्रकरण चिंता पैदा कर रहे

स्कूलों में रहेगी बच्चों की 50 प्रतिशत उपस्थिति

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिया प्रदेश की जनता को संदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओमिक्रोन वायरस की तीव्र प्रसार और वैश्विक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए संक्रमण से बचाव के लिए हम सभी के लिए सचेत होने का यह उपयुक्त समय है। भारत सरकार ने भी संक्रमणसे बचाव के लिए गाइड लाइन जारी की है। हमें फेस मॉस्क के उपयोग, परस्पर दूरी बनाने और जमावड़ों और भीड़-भाड से बचने के लिए सजग रहना है। वैक्सीन के दोनों डोज़ सभी को लगवाना है। डोज़ से शेष रह गए सभी लोग इसे प्राथमिकता से लगवाकर स्वयं, परिवार, समाज के लिए सुरक्षा चक्र सुनिश्चित करने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज शाम प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा कि कुछ राज्यों में गत एक सप्ताह से बढ़ रहे पॉजिटिव प्रकरण को देखते हुए मध्यप्रदेशवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा बहुत आवश्यक है। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहरों में भुगते कष्ट स्मरण करते हुए हमें परी तरह सावधान रहना है। तीसरी लहर को आने से हमें रोकना है।

महीनों बाद मध्यप्रदेश में आज 30 प्रकरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में आज कई महीनों बाद कोविड के 30 नए प्रकरण मिले हैं। कल पूरे देश में भी 7 हजार 495 पॉजिटिव प्रकरण आए हैं। एक बात जो मन में चिंता पैदा करती है वो यह है कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली, तीनों राज्यों में पिछले एक सप्ताह से पॉजिटिव केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। कल ही महाराष्ट्र में 1201, गुजरात में 91 और दिल्ली में 125 प्रकरण आए हैं। हम सब जानते हैं इन राज्यों से मध्यप्रदेश में आना-जाना लगातार बना रहता है और पूर्व के अनुभव भी हमें यह बताते हैं कि पिछली बार भी महाराष्ट्र में पॉजिटिव केस बढ़ना शुरू हुए। गुजरात में बढ़े और उसके बाद मध्यप्रदेश में केस बढ़े। पहली लहर हो या दूसरी लहर। दूसरी लहर में जो कष्ट हमने भुगते हैं वह हम कभी भूल नहीं सकते। अगर पुरानी दोनों लहरों को भी देखा जाए, पहली हो या दूसरी हो, प्रारंभ इंदौर-भोपाल से ही हुई और अभी इंदौर तथा भोपाल में प्रकरण बढ़कर लगभग साप्ताहिक प्रकरण नवंबर महीने की तुलना में दिसंबर में 3 गुना हो गए हैं।

बदला है कोरोना ने अपना स्वरूप

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना ने अपना स्वरूप बदला है और नया स्वरूप ओमिक्रोन के रूप में देश के 16 राज्यों में आ चुका है। इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि मध्य प्रदेश में भी ओमिक्रोन वायरस के केस जल्दी आ जाए। यदि हम पूरी दुनिया का भी अध्ययन करें और पूरी दुनिया का अनुभव देखें तो ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैलता है। इंग्लैंड में एक लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। अमेरिका में भी लगभग ढाई लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। यूरोप में भी ओमिक्रोन बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है और उपरोक्त सभी कारणों को देखते हुए मुझे अंतरआत्मा से यह लगता है कि यह सही समय है जब हम सचेत हो जाएं। कोविड की तीसरी लहर को आने से रोकें, तेजी से संक्रमण ना फैले, इसके लिए हर आवश्यक उपाय करें।

अवश्य लगाएं मॉस्क

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से कहा है कि भारत सरकार ने भी कुछ गाइडलाइन जारी की है। मेरी आपसे प्रार्थना है कि अब देर ना करें, मॉस्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं, अनावश्यक भीड़ में ना जाएं, अनावश्यक जमावड़ा ना हो और अब तक अगर किसी ने वैक्सीन का डोज नहीं लिया, तो टीका जरूर लगवाएं। पहला लगा लिया हो तो दूसरे में देर ना करें, अगर समय की अवधि पूरी हो गई हो तो तुरंत दूसरा टीका भी लगवाएं।

स्कूलों में 50 प्रतिशत उपस्थिति

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इसके साथ ही हमने पहले ही तय कर दिया था कि स्कूल में जो हमारे बच्चे हैं वे 50% की संख्या में ही जाएंगे ताकि वहां सोशल डिस्टेंसिंग बनी रह सके। यह बच्चों के हित में आवश्यक है।

रात्रिकालीन कर्फ्यू

हम आज एक फैसला और कर रहे हैं कि रात्रि कालीन कर्फ्यू रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक लगा रहेगा। अगर आवश्यकता पड़ी कुछ और उपाय हम जरूर करेंगे। अगर कोविड का कोई पॉजिटिव केस आता है तो घर में अगर पर्याप्त स्थान है तो घर में उसको आइसोलेट करके इलाज करेंगे और नहीं तो हर हालत में उनको अस्पताल में ही भर्ती कराना चाहिए ताकि परिजन वायरस के संक्रमण से बच सकें। हमें सावधान रहना है। याद रखना, सावधानी में ही सुरक्षा है, मेरी प्रार्थना है आप सब सहयोग करें ताकि तीसरी लहर के संकट से हम अपने प्रदेश को बचा पाएं और अपनी जनता की जिंदगी की सुरक्षा कर पाएं, यह आप सबके सहयोग से ही होगा।

#MPFightsCorona
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |