फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि निर्धारित,किसानों के लिए खास खबर

उज्जैन 21 दिसम्बर। जिले के किसानों से अपील की कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रधानमंत्री की किसानों के हित की मुख्य योजना है। जिले के किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए अपनी फसलों का समय-सीमा में बीमा करायें। विपरित परिस्थितियों में यदि फसलों को नुकसान होता है तो फसल बीमा कराकर कुछ राहत पाई जा सकती है।

उप संचालक कृषि श्री आरपीएस नायक द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जिले में रबी सीजन 2021-22 का फसल बीमा होना प्रारम्भ हो गया। बीमा कराने की अंतिम 31 दिसम्बर है। जिसमें ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के किसान भाई अपनी फसल का बीमा करा सकते है जिसकी प्रीमियम 705 रूपये प्रति हेक्टेयर गेहूं एवं चना फसल के लिए है। जिले के सभी किसानों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ मिले इसी उद्देश्य से शासन द्वारा फसल बीमा के तीन प्रचार वाहनों को जिले के सभी गांवों में प्रचार-प्रसार हेतु घुमाया जा रहा है एवं किसानों को फसल बीमा कराने हेतु प्र‍ेरित किया जा रहा है। किसानों से निवेदन है कि अंतिम तिथि का इन्तजार न करते हुए किसान भाई अपनी संबंधित बैंक में जाकर अतिशीघ्र अपनी फसल का बीमा करायें।

क्रमांक 3928 एचएस शर्मा/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हनुमान जयंती पर खेड़ापति मारुति मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महाआरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद     |     ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत ,बल्देवगढ़ के कैलपुरा गांव में हुआ हादसा     |     बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं     |     जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार     |     सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट     |     इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भेजा गया था। पूरा मामला रतलाम फॉरेस्ट रेंज का है जहां बरोदा कुल गांव से एक मादा तेंदुए गंभीर घायल हालत में रेस्क्यू किया गया था और उसे इंदौर के चिड़ियाघर इलाज के लिए भेजा गया था। इस मामले में इंदौर जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इसकी मरणासन्न स्थिति थी। मादा तेंदुए को शरीर में काफी चोटे थी। साथ ही इसे गर्मी के कारण डीहाइड्रेशन भी था और काफी समय से शिकार भी नहीं किया था। पर अब हालात में सुधार है। ये चलने फिरने लग गई है। उसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष है और इसी कारण रिकवर करने में थोड़ी तकलीफ आ रही है और हम फिर भी इलाज कर रहे हैं।     |     मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर     |     जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार…     |     जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान…     |     स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप…     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें