सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिम्मेदार रहेंगे- प्रेक्षक श्री सिंह

सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिम्मेदार रहेंगे- प्रेक्षक श्री सिंह
—-
सेक्टर अधिकारियों को दायित्वों से अवगत कराया
—शाजापुर–
त्रिस्तरीय पंचायत राज आम निर्वाचन 2021-22 के प्रथम चरण जनपद पंचायत शाजापुर के निर्वाचन के लिए नियुक्त किये गये सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें दायित्वों से अवगत कराया गया। इस मौके पर प्रेक्षक श्री एसबी सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएल बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र सिंह, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे, मास्टर ट्रेनर डॉ. अरूण बोड़ाने एवं डॉ. विष्णु प्रसाद मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी (सेक्टर अधिकारी) उपस्थित थे।

बैठक में सेक्टर अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रेक्षक श्री सिंह ने कहा कि सेक्टर अधिकारी पर अपने क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी रहती है, इसलिये सेक्टर अधिकारी निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारियां रखें। ईवीएम चलाना सीखें। साथ ही मतदान दल के सभी सदस्यों के दायित्वों की जानकारी रखते हुए उनके कार्यों के संपादन पर नजर रखें। क्षेत्र में निर्भिकता के साथ लोग मतदान करें, इसके लिए भी सेक्टर अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता पैदा करें। इस मौके पर कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी इकट्ठी करें। सेक्टर अधिकारियों को यह जानकारी होना चाहिये कि उनके क्षेत्र में किन-किन स्थानों पर निर्वाचन होना है। कमजोर वर्ग एवं वल्‍नरेबल क्षेत्रों में मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास पैदा करने का कार्य करें। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर डॉ. बोड़ाने ने सेक्टर अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों से अवगत कराने के लिए प्रजेन्टेशन दिया। प्रजेन्टेशन में सेक्टर अधिकारियों को चुनाव प्रबंधन, कानून व्यवस्था, आचार संहिता का पालन, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम की कार्य प्रणाली, मतदान दलों के सभी कर्मियों के दायित्वों के साथ समन्वय एवं जागरूकता के बारे में बताया गया।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |