गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की धर्मशाला का होगा निर्माण – भूमिपूजन संपन्न, समाजजनों के सहयोग से होगा भव्य निर्माण

शाजापुर। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा अपने सामाजिक व धार्मिक आयोजनों सहित समाजजनों के निजी आयोजनों के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सोमवार को समाज के वरिष्ठों ने धर्मशाला निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
ग्राम बिजाना में ब्राह्मण समाज के लोग निवास करते हैं, लेकिन उनके पास स्वयं की धर्मशाला नहीं है। लंबे समय से इसके लिए समाजजनों द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। गत दिनों समाजजनों ने धर्मशाला निर्माण के लिए चर्चा की और धर्मशाला निर्माण के लिए सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। इसके बाद बारी आई धर्मशाला निर्माण में पैसों की व्यवस्था की। इसके लिए समाजजनों ने आपसी सहयोग से धर्मशाला निर्माण करने का निर्णय लिया और शुभ मुहूर्त में भूमिपूजन कर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया। जिसके चलते समाजजनों ने निर्माण स्थल पर विधि-विधान से भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने हेतु सभी ने सहमति दी। समाजजनों ने बताया कि धर्मशाला निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिसमें सभी ने अपनी क्षमतानुसार सहयोग देने हेतु अपनी सहमति दी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
0000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |