शिप्रा नदी हम सबके लिये महत्वपूर्ण है, शिप्रा नदी स्वच्छ, निर्मल व प्रदूषणमुक्त हो, इसके लिये शासन-प्रशासन और सबके सहयोग से चर्चा कर हल निकालेंगे, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने संत समाज के धरने में शामिल होकर धरना स्थगित कराया

शिप्रा नदी हम सबके लिये महत्वपूर्ण है, शिप्रा नदी स्वच्छ, निर्मल व प्रदूषणमुक्त हो, इसके लिये शासन-प्रशासन और सबके सहयोग से चर्चा कर हल निकालेंगे, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने संत समाज के धरने में शामिल होकर धरना स्थगित कराया

उज्जैन 13 दिसम्बर। दत्त अखाड़ा पर संत समाज के साथ-साथ अन्य समाजसेवियों के द्वारा मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के जल को स्वच्छ, निर्मल व प्रदूषणमुक्त कराने के लिये धरने पर बैठे थे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने संत समाज एवं अन्य समाजसेवी सदस्यों को आश्वस्त कर धरना स्थगित कराया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने सोमवार प्रात: धरना स्थल पर पहुंचकर संत समाज एवं अन्य समाजसेवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिप्रा नदी हम सबके लिये महत्वपूर्ण है। इसके लिये शासन-प्रशासन और सबके सहयोग से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर कोई ठोस हल निकालेंगे। खान नदी के गन्दे पानी को शुद्ध करने के लिये इन्दौर जिला प्रशासन एवं मंत्री श्री तुलसी सिलावट से चर्चा कर फिल्टर प्लांट लगाकर उस पानी को अन्य जगह स्थानांतरित करने की योजना तैयार की जायेगी। इसी तरह देवास जिला प्रशासन से भी चर्चा की जायेगी। साथ ही उज्जैन जिला प्रशासन एवं शासन के सहयोग से ठोस कार्यवाही हेतु योजना तैयार की जायेगी, ताकि शिप्रा नदी में गन्दा पानी न मिल सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से इस सम्बन्ध में अनिवार्य रूप से चर्चा की जायेगी। खान नदी के गन्दे पानी को शुद्ध करने के लिये प्लांट पंथपिपलई या सांवेर में हो, इस सम्बन्ध में भी योजना तैयार कर चर्चा की जायेगी। शिप्रा नदी में शुद्ध पानी के लिये इन्दौर, देवास एवं उज्जैन जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जो अच्छा हो सकेगा, वह हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। त्रिवेणी के समीप पक्का डेम बनाने पर भी कार्यवाही की जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने इसके बाद श्री गुरू दत्तात्रेय अखाड़ा के महन्त श्री पीर सुन्दरपुरीजी महाराज से मुलाकात कर धरने के सम्बन्ध में चर्चा की।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने संत समाज आदि को आश्वस्त किया है कि खान के गन्दे पानी के लिये विषय विशेषज्ञों से चर्चा कर योजना तैयार की जायेगी, जो सार्थक हो सके। आने वाले समय में उज्जैन शहर के गन्दे नालों का पानी शिप्रा में न मिले, इस पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके पूर्व महन्त श्री रामेश्वरदास ने धरने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर श्री विवेक जोशी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |