25 वाहनों की चेकिंग, 10 वाहनों पर कार्रवाई —

25 वाहनों की चेकिंग, 10 वाहनों पर कार्रवाई
–शाजापुर-
उच्च न्यायालय जबलपुर में प्रचलित रीट पिटीशन में दिये गये आदेश के पालन में प्रदेशभर में बिना परमिट नियम विरूद्ध चलने वाले आटो रिक्शा पर तत्काल वैधानिक एवं नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

परिवहन अधिकारी श्री एपी श्रीवास्तव ने बताया कि परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुल 25 वाहनों को चेक किया गया एवं 10 वाहनों के विरूद्ध जप्ती की कार्यवाही की गई, जिसमें 3 यात्री आटो रिक्शा को अकोदिया थानें एवं 07 आटो रिक्शा को शुजालपुर सिटी थाने की अभिरक्षा में रखा जाकर सभी वाहनों का चालन बनाकर न्यायालयीन कार्यवाही के लिए भिजवाया गया। कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को संपूर्ण वैध दस्तावेज लेकर ही वाहन का संचालन करने की समझाईश दी गई। परिवहन अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग की कार्यवाही आगामी दिनों में निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |