शाजापुर कलेक्ट्रेट में पंचायत निर्वाचन को लेकर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

राजस्व एवं पुलिस अधिकारी निर्वाचन के दौरान प्रभावी रूप से कानून एवं व्यवस्था को मूर्त रूप दें- कलेक्टर श्री जैन

निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी निष्पक्ष रहें और निष्पक्ष दिखे भी- पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव
—-
पंचायत निर्वाचन को लेकर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक

राजस्व एवं पुलिस अधिकारी सतर्कता एवं आपसी तालमेल के साथ त्रिस्तरीय पंचायत राज आम निर्वाचन 2021-22 के दौरान प्रभावी रूप से कानून एवं व्यवस्था को मूर्त रूप दें तथा नियमों एवं विधि को ठीक से स्थापित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने आज पंचायत निर्वाचन को लेकर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने भी सभी अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन के दौरान निष्पक्ष रहें और निष्पक्ष दिखें भी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे, तहसीलदार शाजापुर श्री राजाराम करजरे शुजालपुर श्री राकेश खजुरिया, सीईओ जनपद पंचायत शाजापुर श्री बीएल पंवार, शुजालपुर श्री नितिन भट्ट, कालापीपल श्री राजकुमार मंडल, सहित पुलिस विभाग के निरीक्षक एवं राजस्व विभाग के नायब तहसीलदारगण उपस्थित थे।

संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत राज निर्वाचन के दौरान कानून का शासन स्थापित करने के लिए जिला सुरक्षा योजना, कानून एवं व्यवस्था ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों को प्रचार-प्रसार के लिए दी जाने वाली विभिन्न अनुमतियां, आदर्श आचरण संहिता का पालन, मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाएं, प्रशिक्षण एवं सूचना प्रोद्योगिकी का उपयोग आदि के लिए योजना बनाएं। वल्नरेबल क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर पुलिस एवं राजस्व अधिकारी मतदान के लिए लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए कार्य करें। पुलिस एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संयुक्त भ्रमण कर वल्नरेबल क्षेत्रों में फ्लेग मार्च कर विश्वास निर्माण की गतिविधियों एवं पुलिस पिकेट की स्थापना करें। प्राप्त होने वाली शिकायतों की त्वरित जाँच एवं निराकरण करें। अनुसचित जाति एवं अनसूचित जनजाति अधिनियम के अपराधियों को सूचीबद्ध करें। कानून व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा करें। एनएसए एवं जिला बदर प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराएं। असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करें। अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाएं। हिस्ट्रीशीटर, घोषित भगोड़े अपराधियों की सूची को अद्यतन करें एवं बांडओवर की कार्रवाई करें। अंतरजिला एवं अंतर प्रांतिय आवाजाही पर निगरानी रखें। धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंधों का पालन कराएं। लंबित वारंट एवं चालानों की तामीली कराएं। वल्नरेबिलिटी मेपिंग के लिए डराने-धमकाने संबंधी पूर्व घटनाओं की जानकारी स्थानीय चौकीदार, पटवारी, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक एवं आमजन से प्राप्त करें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि निर्वाचन लड़ने वाले प्रभावशाली लोगों के कारण झगड़े आदि की संभावना बनी रहती है, इस पर सभी अधिकारी नजर रखें। शिकायत करने वाले व्यक्तियों से शिकायत प्राप्त करें। शिकायत लेने से मना नहीं करें। प्राप्त होने वाली शिकायतों की जाँच कर प्रतिवेदन दें। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती राय ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों आदि की जानकारी दी।
#JansamparkMP
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |