कलेक्ट्रेट में TL बेठक हुई,अधिकारियों से बोले कलेक्टर अवैध उत्खनन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें,बेठक में किन किन मुद्दों पर हुई चर्चा देखे खबर

शाजापुर, 06 दिसम्बर 2021/ आबादी के नजदीक एवं सड़कों के किनारे अवैध उत्खनन से बने गड्ढों के आसपास सुरक्षा के उपाय संबंधित क्षेत्र की पंचायतें करें। साथ ही खनिज अधिकारी अवैध रूप से उत्खनन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्रीमती शैली कनाश एवं शुजालपुर श्री प्रकाश कस्बे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि मानव जीवन के लिए खतरनाक बने अवैध उत्खनन से बने गड्ढे के आसपास सुरक्षात्मक उपाय करना आवश्यक है। देखने में आता है कि ऐसे अवैध उत्खनन के कारण बने गड्ढों में हर समय दुर्घटना की संभावना रहती है। पंचायतें अपने क्षेत्र में इस तरह के अवैध उत्खनन होने पर रोकें तथा खनिज अधिकारी को सूचित करें। साथ ही खनिज अधिकारी भी अवैध उत्खनन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना का इंतजार किये बिना जीर्ण-शीर्ण विद्यालय, छात्रावास या अस्पतला सहित अन्य विभागों के भवनों को डिस्मेंटल कराएं। सड़कों के बीच या एकदम किनारे पर बने कुओं जिनसे हर समय दुर्घटना का अंदेशा रहता है, को भी समय रहते बंद कराएं। शासकीय संपत्ति के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि अतिक्रमण हटाकर शासकीय संपत्ति पर बोर्ड लगवाएं। जन समुदाय को आकाशीय बिजली एवं वज्रपात आदि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए सभी विभाग अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें। राजस्व अधिकारी छठी लघु सिंचाई गणना एवं जल निकायों की गणना का कार्य शीघ्र पूरा कराएं। शाजापुर के निकटवर्ती उज्जैन जिले के ग्रामों को शाजापुर में शामिल करने के लिए प्रस्ताव बनाएं।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए किये जा रहे टीकाकरण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी वैक्सीनेशन टीम को लेकर घर-घर जाएं तथा प्रत्येक व्यक्ति का वेरिफिकेशन कराएं। जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उन्हें वैक्सीन लगवाएं। सेकेंड डोज से बचे हुए लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर टीका लगवाना जरूरी है। कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन करवाना केवल स्वास्थ्य या राजस्व विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, यह सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे सभी लोगों को टीका लगवाएं। कोरोना के नए वेरिएंट से सुरक्षा के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार के लिए लोगों को प्रेरित भी करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत 300 दिवस से अधिक की प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |