शाजापुर- निर्धारित अवधि में कार्य नहीं पूर्ण करने पर 5 पटवारियों के वेतन रोके जायेंगे

निर्धारित अवधि में कार्य नहीं पूर्ण करने पर 5 पटवारियों के वेतन रोके जायेंगे
शाजापुर, 04 दिसंबर 2021/ भू अभिलेख शुद्धिकरण अभियान में सबसे कम प्रगति वाले 14 ग्रामों के पटवारियों को गत दिवस अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने समक्ष में बुलाकर समीक्षा की। उक्त जानकारी देते हुए भू अभिलेख अधीक्षक श्री अकलेश मालवीय ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिन पटवारियों की प्रगति कम पायी गई है, ऐसे 14 पटवारियों को गत दिवस अपर कलेक्टर द्वारा समक्ष में बुलाकर निर्देशित किया गया है कि कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। उन्होंने कालापीपल तहसील के पटवारी विरेन्द्र पाटीदार एवं श्रीमती आस्था नेमा, गुलाना तहसील के पटवारी मोहसीन हुसैन एवं सुश्री ममता महिवाल तथा पोलायकलां तहसील के पटवारी देवकरण राजपूत का कार्य संतोषजनक नहीं होने के कारण आगामी एक माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने समस्त पटवारियों को निर्देश दिये हैं कि 3 दिवस में शतप्रतिशत कार्य पूरा करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |