शाजापुर जिले में होगा तीन चरणों में निर्वाचन,देखें खास ख़बर

शाजापुर, 04 दिसंबर 2021/मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की घोषण कर दी है। जिसके कारण आदर्श आचरण संहिता आगामी 23 फरवरी तक प्रभावशील हो गई है।

निर्वाचन आयोग की घोषणानुसार जिले में तीन चरणों में निर्वाचन होगा। प्रथम चरण में शाजापुर विकासखण्ड, द्वितीय चरण में मोमन बड़ोदिया विकासखण्ड तथा तृतीय चरण में शुजालपुर एवं कालापीपल विकासखण्ड में निर्वाचन होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार प्रथम एवं द्वितीय चरण के निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 13 दिसम्बर को एवं तृतीय चरण के निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 30 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा। प्रथम एवं द्वितीय चरण में नाम निर्देशन पत्र लेने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर एवं तृतीय चरण में नाम निर्देशन पत्र लेने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2022 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नाम वापसी लेने की अंतिम तिथि प्रथम एवं द्वितीय चरण में 23 दिसम्बर एवं तृतीय चरण में 10 जनवरी 2022 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

प्रथम चरण का मतदान 06 जनवरी को, द्वितीय चरण का मतदान 28 जनवरी 2022 को तथा तृतीय चरण का मतदान 16 फरवरी 2022 को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली गणना पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान के समाप्ति के तुरंत पश्चात की जायेगी। जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर होने वाली गणना प्रथम चरण के लिए 10 जनवरी 2022, द्वितीय चरण के लिए 01 फरवरी 2022 एवं तृतीय चरण के लिए 20 फरवरी 2022 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।

जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों की गणना जिला मुख्यालय पर तीनों चरण के लिए 23 फरवरी 2022 को प्रातः 10.30 बजे से होगी।

हर हाल में किया जाये आदर्श आचरण संहिता का पालन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने समस्त विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, मैदानी अमले को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |