देवास जिले में खाद्य विभाग ने टैंकर में अमानक एवं मिलावटी डीजल संग्रहित पाये जाने पर की कार्यवाही

देवास जिले में खाद्य विभाग ने टैंकर में अमानक एवं मिलावटी डीजल संग्रहित पाये जाने पर की कार्यवाही
——–
जिला आपूर्ति अधिकारी देवास शालू वर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग द्वारा लगातार जांच एवं सघन चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में टोंकखुर्द तहसील के ग्राम चिडावद के आगे पिपल्या सड़क के पास श्री विनायक चौधरी ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट पर खड़े टैंकर की जांच की गई । जांच समय मौके पर टैंकर में 14500 लीटर अमानक एवं मिलावटी डीजल टैंकर में संग्रहित पाया गया , जिसका अवैध विक्रय फ्लोमीटर के माध्यम से किया जाना पाये जाने के कारण एम . एस . एच . एस.डी. ( प्रदाय तथा वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण आदेश ) 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन है , जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध होने से टैंकर, टैंकर में संग्रहित 14500 लीटर अमानक एवं मिलावटी डीजल , लोहे की डिपराड 05 नग , फ्लोमीटर 01 नग , पारदर्शी पाईप 01 नग , इलेक्ट्रीक मोटर 01 नग , मापक 05 लीटर क्षमता का 01 नग , प्लास्टिक की फनल 01 नग जप्त किये गये है। प्रकरण आगामी कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर में प्रस्तुत किये गये है।
जाँच समय श्री बीसी राय, श्री अभिषेक मोर ,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री धर्मेन्द्र वर्मा, श्री खान नापतौल निरीक्षक़ और पुलिस बल भी उपस्तिथ था।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |